• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत के मामले में SIT गठित, हत्या का मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
03/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
death of three children

death of three children

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों के बंधी में मिले शव का गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ।

शरीर पर चोट के निशान मिले तो वहीं मौत का कारण डूबना नहीं बताया जा रहा है। एडीजी जोन वाराणसी बृज भूषण ने गुरुवार की दोपहर घटना स्थल का दौरा किया। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है।

एडीजी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र शशांक तिवारी(14) पुत्र राकेश तिवारी, शिवम(14) पुत्र राजेश तिवारी, हरिओम(14) पुत्र मुन्ना तिवारी मंगलवार की दोपहर एक साथ धसड़ा के जंगल में बेर खाने गए थे। वो देर शाम तक घर वापस नहीं आए थे। उनके घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो वे जंगल में ढूंढने गए। देर रात पता न चलने पर परिजन घर लौट आए।

पुरानी रंजिश के चलते शख्स की पीट-पीटकर सरेबाजार हत्या, बाजार में मची भगदड़

बुधवार सुबह होने पर परिजनों ने खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन की तो बुधवार की दोपहर बाद तीनों के कपड़े विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया जंगल की बंधी के भीटे पर मिले। गुरुवार की सुबह दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस अधीक्षक व सीएमओ के अनुसार, तीनों के शव पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चोट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट की डिटेल नहीं बता रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत का कारण नहीं पाया गया है। इससे आशंका प्रबल हो गई है कि तीनों बच्चों की हत्या की गई है।

भारती सिंह ड्रग्स केस से जुड़े दो अधिकारियों को NCB ने किया निलंबित

दूसरी तरफ एडीजी जोन बृज भूषण गुरुवार को गैपुरा चौकी क्षेत्र स्थित लेहड़िया बंधी पहुंचे। वहां बामी गांव निवासी तीन बच्चों की हुई मौत के घटनास्थल पर जांच की। उन्होंने एसआईटी टीम गठित करके जांच का आदेश दिया। एडीजी ने हत्या के मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

एडीजी, आईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एडीजी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आसपास किसानों, ग्रामीणों, चरवाहों से जानकारी इकट्ठा करें और मामले का जल्द खुलासा करें। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। मौके पर बच्चों के पिता मुन्ना तिवारी, राकेश तिवारी, राजेश तिवारी से बारी-बारी जानकारी हासिल की। एडीजी जोन ने एसआईटी का गठन किया। मिजार्पुर के अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अजय सिंह विष्ट के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई।

Tags: crime newscrime news in hindilatest news of uttar pradesh in hindilatest UP newslatest up news in hindiup news
Previous Post

रेलवे ने की 15 दिसंबर से मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा कराने की पूरी तैयारी

Next Post

यूपी में 2013 से 2017 के दो लाख डीएलएड प्रशिक्षु बेरोजगार

Writer D

Writer D

Related Posts

SACHIS
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 5.99 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 97.75 लाख मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब हर कुंतल पर 125 रुपये लाभांश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet : यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

15/09/2026
Next Post
UP DElEd

यूपी में 2013 से 2017 के दो लाख डीएलएड प्रशिक्षु बेरोजगार

यह भी पढ़ें

बाढ़ का कहर: जर्मनी में 68 लोगों की मौत, करीब 100 लापता, राहत-बचाव में लगे 200 सैनिक    

16/07/2021
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन बच्चियां झुलसी, दो की मौत

08/08/2021
Dhoop Cup

बप्पा को अर्पित फूल माला से बनाएं धूप कप, महक से हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

03/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version