• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Haldwani Violence: हिंसा में बाप-बेटे समेत छह की मौत, 300 से अधिक घायल;

Writer D by Writer D
09/02/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Haldwani Violence

Haldwani Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। हल्द्वानी (Haldwani Violence)  के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया।

पुलिस की जीप, जेसीबी, दमकल की गाड़ी दोपहिया समेत 70 से अधिक वाहन फूंक दिए गए। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए, तो सबसे पहले अधिकारी जान बचाने के लिए मौके से भाग लिए। पुलिस व निगम टीम जैसे-तैसे वहां से निकली। प्रशासन ने उपद्रवियों को देखते ही पैर में गोली मारने के आदेश दिए हैं। पिता-पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पुलिस सुरक्षा में नगर निगम की टीम बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मलिक के बगीचे में बने अवैध मदरसे व धर्मस्थल को ढहाने के लिए पहुंची। जेसीबी जैसे ही अवैध धर्मस्थल की ओर बढ़ी स्थानीय लोग भड़क गए और पथराव कर दिया। पुलिस और निगम की टीम तीनों ओर से घिर गई। पथराव के बीच लोगों ने जेसीबी तोड़ दी और पुलिस की जीप समेत कई वाहनों में आग लगा दी।

Haldwani Violence during removal of encroachment in Banbhoolpura Timeline Uttarakhand news in Hindi

हल्द्वानी में हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

पथराव से 150 के करीब पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया लेकिन छतों से हो रहे पथराव के बीच पुलिसकर्मियों के लिए मुश्किल हो रही थी। पुलिस अंदर न आ पाए, इसके लिए उपद्रवियों ने गलियों के आगे टायर जलाकर रास्ता रोक दिया। पुलिस उपद्रवियों से निपट रही थी, तभी दूसरी ओर कुछ लोगों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। अफसरों के वहां से निकलने से नेतृत्वविहीन हुई पुलिस व निगम की टीम वहां से किसी तरह बचते-बचाते हुए निकली।

हल्द्वानी में हिंसा: सीएम धामी ने बुलाई बैठक, देखते ही गोली मारने के आदेश

बनभूलपुरा में हुए बवाल को देखते हुए हल्द्वानी में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वनभूलपुरा में हुए हंगामे के मद्देनजर शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी और एमबीपीजी कॉलेज की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।

Tags: haldwani newsHaldwani ViolenceNational newsUttarakhand News
Previous Post

हल्द्वानी में हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

Next Post

बिग बी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, 19 दिन के भीतर दूसरी बार पहुंचे अयोध्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
Next Post
Amitabh Bachchan

बिग बी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, 19 दिन के भीतर दूसरी बार पहुंचे अयोध्या

यह भी पढ़ें

Rural Stadiums

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
poisonous liquor

शराब कांड: आबकारी आयुक्त आगरा समेत अलीगढ़ जॉन के 2 अधिकारी निलंबित

31/05/2021
CBI

CBI ने 1800 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन जगहों पर की छापेमारी

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version