• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वयं सहायता समूहों की हुनरमंद सखियां-बना रही राखियां: केशव मौर्य

Writer D by Writer D
09/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को लगातार दिये जा रहे प्रोत्साहन व उत्साहवर्धन के बहुत ही सार्थक, सकारात्मक व सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर स्वतन्त्रता सप्ताह व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल व सार्थक बनाने की दिशा में उप मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं लगभग डेढ़ करोड़ तिरंगे झण्डे बनाने व वितरित करने का अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने व रक्षाबंधन के पावन त्यौहार में चार चांद लगाने में भी स्वयं सहायता समूहों की हुनरमंद सखियां पीछे नहीं हैं, इनके द्वारा तिरंगा राखी, तिरंगा ब्रेसलेट, तिरंगा बैज आदि भी बनाये जा रहे हैं।

स्वावलम्बन का रास्ता तैयार कर रही महिलाएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इस प्रकार की सामग्री को बनाकर जहां अपने स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर महिला सशक्तीकरण के सरकार के सार्थक प्रयासों में सक्रिय भागीदारी की जा रही है, वहीं नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जगाया जा रहा है।

तिरंगे झंडे बनाकर राष्ट्रप्रेम की जगाई जा रही अलख

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा है कि राष्ट्रीय महत्व, राष्ट्रीय गौरव व राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में समूहों द्वारा तिरंगे झण्डे बनाकर जहां देश व समाज के प्रति अपने सामाजिक दायित्वाें का निर्वहन किया जा रहा है, वहीं राष्ट्र प्रेम की भावना को बलवती बनाने का कार्य भी किया जा रहा है या यूं कहें कि राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई जा रही है। इस कार्य में प्रदेश में 9361स्वयं सहायता समूहों की 37725 महिलाएं लगी हुयी हैं।

भावी पीढ़ी को प्रेरणादायक संदेश मिलेगा

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से देश के अमर वीर शहीदों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य की प्रेरक स्मृतियां तो ताजा होंगी, साथ ही भावी पीढ़ी को प्रेरणादायक संदेश भी मिलेगा। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना भी की है।

सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी

समूहों में तैयार राखियों को एप के जरिए हो रही बिक्री

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदेश के लगभग समस्त जनपदों में राखी निर्माण का कार्य में जुटी हुई हैं। इस अभियान में सघन रूप से जनपद देवरिया, सोनभद्र, बाराबंकी सुल्तानपुर, कानपुर देहात, गोंडा, अलीगढ़, बागपत, प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, औरैया व अंबेडकर नगर आदि में लगभग 4000 समूह सदस्यों द्वारा लाखों राखियों का निर्माण किया जा रहा है। समूह द्वारा बनाई जा रही तिरंगा राखी, तिरंगा ब्रेसलेट, तिरंगा बैज आदि बाजारों के साथ-साथ अमेजॉन फ्लिपकार्ट एवं मीशो ऐप पर अधिक संख्या में बिक्री हो रही हैं।

सूखे फूलों, अनाज व ड्राई फ्रूट से बनी राखियां आकर्षण का केन्द्र

गाजियाबाद जनपद में सूखे फूलों, अनाजों एवं ड्राई फ्रूट से बनी राखियां बेहद आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जनपद बागपत में पिछले वर्ष समूह सदस्यों ने लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की राखी का निर्माण किया था। वही राज्य स्तर पर पिछले वर्ष लगभग पांच करोड़ रूपये से अधिक की राखी निर्माण का कार्य हुआ था। इस वर्ष भी पांच करोड़ से अधिक की राखी का व्यापार समूहों द्वारा किए जाने की संभावना है। जनपदों में प्रशासन द्वारा बिक्री करने वाले समूहों द्वारा निर्मित राखियों की बिक्री सुनिश्चित कराने में अपेक्षित सहयोग दिया जा रहा है। वही पूर्व से ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर समूह द्वारा अमेजॉन फ्लिपकार्ट एवं मीशो एप पर राखियों की बिक्री की जा रही है।

बाजारों में मिष्ठान व पूजा सामग्री की भी डिमांड

मिष्ठान व्यापार में जुड़े समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार की मिठाइयां एवं त्यौहार से संबंधित व्यंजन भी तैयार करके बाजारों में बिक्री किए जा रहे हैं। पूजा सामग्री से जुड़े समूह विशेष रुप से राखी थाली चुनरी, धूप, अगरबत्ती, रोली, कुमकुम, चंदन आदि का निर्माण करते हुए बाजारों में बिक्री किए जा रहे हैं।

Tags: Keshav mauryaLucknow News
Previous Post

सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी

Next Post

गृह क्लेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
Next Post
suicide

गृह क्लेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

यह भी पढ़ें

accident

तेज रफ्तार बुलेरो ने किसान को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक फरार

03/01/2021
cm dhami

सीएम धामी ने दिया पुलिसकर्मियों को दिवाली गिफ्ट, आठ साल बाद बढ़ा पौष्टिक आहार भत्ता

21/10/2022

बिल गेट्स बोले- कोरोना वैक्सीन के रिसर्च और उत्पादन में भारत की होगी अहम भूमिका

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version