• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Skoda की सबसे सस्ती कार हुई महंगी, Nexon और Brezza को देती है टक्कर

Desk by Desk
06/01/2026
in Tech/Gadgets
0
महंगी हुई Skoda की सबसे सस्ती कार, Nexon और Brezza को देती है टक्कर
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती कार काइलैक (Kyalaq) की कीमत बढ़ा दी है. स्कोडा काइलैक की कीमत में ₹19,295 तक की बढ़ोतरी की गई है. SUV के अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत भी अलग-अलग बढ़ी है. स्कोडा काइलैक की नई कीमतें तुरंत लागू हो गई हैं. अब कीमत ₹7.59 लाख से ₹12.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है.

स्कोडा ने कीमत बढ़ोतरी के पीछे लागत में बढ़ोतरी का हवाला दिया है. बाकी कंपनियों की तरह स्कोडा का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत, विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और महंगाई इसकी वजह है. कीमत बढ़ने से पहले स्कोडा काइलैक (Kyalaq) की कीमत ₹7.55 लाख से ₹12.80 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच थी.

इतनी बढ़ी कीमत

स्कोडा काइलैक (Kyalaq) 4 वैरिएंट में आती है. इनमें टॉप-स्पेक प्रेस्टीज AT वेरिएंट की कीमत ₹19,295 और प्रेस्टीज MT वेरिएंट की कीमत ₹15,341 बढ़ी है. सिग्नेचर+ MT वेरिएंट की कीमत ₹10,357 बढ़ी है. सिग्नेचर MT और सिग्नेचर AT वेरिएंट की कीमत ₹10,000-₹10,000 बढ़ी है. वहीं सिग्नेचर+ AT वेरिएंट की कीमत ₹9,736 और एंट्री-लेवल क्लासिक वेरिएंट की कीमत ₹4,349 बढ़ी है. SUV के एंट्री-लेवल क्लासिक वेरिएंट में सबसे कम ₹4,349 की बढ़ोतरी हुई है. वहीं सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी टॉप-स्पेक प्रेस्टीज AT वेरिएंट में की गई है.

इन गाड़ियों से है मुकाबला

स्कोडा काइलैक (Kyalaq) एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV है, जो भारतीय बाजार में टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO और किआ सिरोस जैसी पॉपुलर गाड़ियों को सीधे टक्कर देती है. SUV का ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर बताया जाता है. भारत NCAP की ओर से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. यह सेगमेंट ज्यादातर भारतीय और कोरियन कंपनियों की गाड़ियों से भरा हुआ है, लेकिन स्कोडा काइलैक इसमें एक मजबूत यूरोपियन फील के साथ अपनी अलग पहचान बनाती है.

स्कोडा की सबसे सफल कार

काइलैक (Kyalaq) भारत में अब तक स्कोडा के लिए सबसे सफल मॉडल रहा है. स्कोडा इंडिया ने भारत में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर अब तक का सबसे सफल साल देखा. साल 2001 में भारत में शुरू हुई इस कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की. इस सफलता की सबसे बड़ी वजह नई सब-4 मीटर SUV स्कोडा काइलैक रही. साल 2025 में काइलैक की 45,000 से ज्यादा यूनिट बिकीं. कंपनी की कुल में बिक्री में काइलैक की हिस्सेदारी लगभग 62% रही.

Tags: Skoda Kyalaq
Previous Post

गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री

Next Post

अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप फैसला लेंगे – मुख्यमंत्री

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
cm dhami

अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप फैसला लेंगे – मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : पहले चरण की वोटिंग खत्म, 71 सीटों पर शाम पांच बजे तक 52.24 फीसदी मतदान

28/10/2020
Savin Bansal

जनता दर्शन में डीएम ने 176 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए

08/12/2025
जली जीभ

क्या गरमा-गर्म खाने से आपकी भी जल जाती है जीभ? तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version