• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फोन की बैटरी बचेगी दोगुनी, सिर्फ 2 सेटिंग्स बदलें

Desk by Desk
05/01/2026
in Tech/Gadgets
0
पूरे दिन चलेगा स्मार्टफोन, बस ये 2 बैटरी-खाऊ सेटिंग्स कर दें बंद
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आपका स्मार्टफोन (Smartphone) पूरा दिन नहीं चल पा रहा और बैटरी (Battery) कुछ ही घंटों में खत्म हो जाती है, तो वजह आपकी नजरों से छुपी हो सकती है. कई फोन में WiFi और Bluetooth scanning बैकग्राउंड में लगातार चलती रहती है, जो बैटरी को तेजी से खत्म कर देती है. खास बात यह है कि WiFi या Bluetooth बंद होने के बाद भी यह स्कैनिंग चालू रहती है. सही सेटिंग्स बंद करके आप बिना किसी ऐप के बैटरी (Battery) लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं. यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं.

बैकग्राउंड स्कैनिंग खाती है बैटरी (Battery) 

स्मार्टफोन के WiFi, Bluetooth और अन्य सेंसर लगातार बैकग्राउंड में काम करते रहते हैं. ये आसपास के नेटवर्क और डिवाइस को खोजते रहते हैं, चाहे स्क्रीन बंद ही क्यों न हो. कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है, जिससे बैटरी (Battery) की खपत बढ़ जाती है. कई बार डेटा भी खर्च होता है, जिसकी जानकारी यूजर्स को नहीं होती. यह सभी चीजें लगातार प्रोसेस में होती हैं और यही वजह है कि फोन जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है.

डीप स्लीप मोड क्यों है जरूरी

डीप स्लीप मोड फोन के लिए आराम की स्थिति जैसा होता है. जब आप फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे होते, तब गैरजरूरी ऐप्स और बैकग्राउंड प्रोसेस पूरी तरह रुक जाते हैं. इससे प्रोसेसर और बैटरी (Battery) पर लोड कम पड़ता है. लेकिन अगर WiFi और Bluetooth scanning चालू रहती है, तो फोन डीप स्लीप में नहीं जा पाता और बैटरी बेवजह खर्च होती रहती है.

Android फोन में ये 2 सेटिंग्स कैसे बंद करें

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यह प्रोसेस आसान है. Settings ऐप में जाकर Location पर जाएं और फिर Location Services ओपन करें. यहां WiFi Scanning और Bluetooth Scanning के विकल्प मिलते हैं, जिन्हें बंद किया जा सकता है. इन्हें ऑफ करने के बाद फोन बैकग्राउंड में अनावश्यक नेटवर्क सर्च नहीं करता. इससे डीप स्लीप बेहतर तरीके से काम करता है और बैटरी बैकअप भी बढ़ जाता है.

iPhone यूजर्स ऐसे बचा सकते हैं बैटरी (Battery) 

iPhone में भी बैटरी बचाने का तरीका लगभग उतना ही सरल है. Settings में जाकर Privacy and Security सेक्शन खोलें और Location Services पर टैप करें. नीचे System Services में जाकर Networking and Wireless ऑप्शन को बंद किया जा सकता है. इसे ऑफ करने के बाद भी WiFi और Bluetooth कनेक्शन सामान्य रूप से काम करते हैं. फर्क सिर्फ इतना होता है कि बैकग्राउंड स्कैनिंग रुक जाती है और बैटरी बेवजह खर्च होना बंद हो जाता है.

Tags: SmartphoneSmartphone settingSmartphone Tips
Previous Post

Hunter 350 vs CB350RS: दम, किफायत और फीचर्स का मुकाबला

Next Post

अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर सार्थक करते रहे ‘बाबू जीः’ मुख्यमंत्री

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
CM Yogi pays tribute to Kalyan Singh on his 94th birth anniversary

अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर सार्थक करते रहे ‘बाबू जीः’ मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Operation Blue Star

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी: दरबार साहिब परिसर में लहराए भिंडरावाला के पोस्टर, नारेबाजी

06/06/2026
Drishti IAS

मृतक छात्रों के परिवार को दृष्टि IAS देगा 10-10 लाख रुपए, राव कोचिंग के छात्रों को मिलेगा फ्री एडमिशन

02/08/2024
Will fans return to the stadium on Sri Lanka tour? read full news

क्या श्रीलंका दौरे पर हो पाएगी स्टेडियम में फैंस की वापसी? पढ़े पूरी खबर

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version