• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं के जीवन में स्मार्टफोन और टैबलेट से शुरू होगी तरक्की की नई उड़ान

Writer D by Writer D
24/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
tablet

tablet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए बड़ी पहल की है। सीएम योगी की एक करोड़ युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना महज योजना नहीं है, बल्कि इसके जरिये युवाओं के जीवन में तरक्की की नई उड़ान शुरू होने वाली है। इन स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए उन्हें न सिर्फ पढ़ाई के लिए कंटेंट मिलेगा, बल्कि रोजगार से संबंधित जानकारियां भी दी जाएंगीं।

सीएम योगी शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंति पर भव्य कार्यक्रम में एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट का तोहफा देंगे। इस दौरान सीएम योगी डिजि शक्ति पोर्टल और डिजि शक्ति अध्ययन ऐप भी लांच करेंगे। सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में डिजि शक्ति अध्ययन ऐप इंस्टाल है।

इसके माध्यम से संबंधित यूनिवर्सिटी या डिपार्टमेंट छात्रों को पढ़ाई के लिए कंटेंट देंगे। साथ ही शासन की ओर से बूट लोगो और वाल पेपर के माध्यम से रोजगार परक योजनाओं आदि की भी जानकारी दी जाएगी। सरकार की ओर से नामी आईटी कंपनी इंफोसिस से अनुबंध किया जा रहा है। इससे इंफोसिस के शिक्षा और रोजगार से जुड़े 39 सौ प्रोग्राम निशुल्क युवाओं को उपलब्ध होंगे।

आईटी एंड इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि दरअसल, यह योजना सिर्फ निशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की नहीं है। यह योजना का आरंभ है। स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके माध्यम से वह स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का होगा आयोजन

योगी सरकार ने युवाओं को पढ़ाई से लेकर वजीफा, प्रतियोगी परीक्षा, नौकरी और रोजगार दिलाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया है। जिस कारण पौने पांच साल में तीन करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर और साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में मड़ियाव और बीबीडी से अलग होकर बनेंगे दो नए थाने

कल लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में पहले चरण में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे प्रदेश भर के युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जाएगा। इसके बाद जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर वितरण किया जाएगा।

कल के बाद से फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

सीएम योगी की तरफ से युवाओं को अब तक का सबसे बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। इससे युवाओं को पढ़ाई से लेकर नौकरी की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। जिन युवाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, उन युवाओं का डिजि शक्ति पोर्टल पर कल के बाद फिर से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Tags: atal jayanticm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

इत्र कारोबारी के घर से मिला कुबेर का खजाना, कैश ले जाने के लिए मंगवाना पड़ा कंटेनर

Next Post

जनता को रामभक्तों पर गोली चलाने वाली नहीं रामराज्य वाली सरकार चाहिए : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

जनता को रामभक्तों पर गोली चलाने वाली नहीं रामराज्य वाली सरकार चाहिए : योगी

यह भी पढ़ें

cm yogi

शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें: योगी आदित्यनाथ

04/08/2022
attacked

 स्टेशन मास्टर ने पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद की आत्महत्या

26/04/2021

सीएम उद्धव ठाकरे, बोले- लोग मास्क नहीं पहनेंगे तो लगेगा लॉकडाउन

21/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version