• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं थीम के भित्त चित्र का एके शर्मा ने किया अनावरण

Writer D by Writer D
22/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने आज 1090 चौराहे पर शाम 7:30 बजे लखनऊ नगर निगम द्वारा तैयार किए गए भित्त चित्र मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं थीम के भित्त चित्र का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ को हमेशा साफ-सुथरा व सुंदर बनाकर प्रदेश के अन्य शहरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने, इसके लिए लखनऊवासी हमेशा प्रयास करते रहें। जागरूक नागरिक बने, कूड़ा कचरा इधर-उधर ना फेंके तथा गंदगी ना फैलाएं।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पिछले दो ढाई महीनों से लखनऊ के साथ-साथ पूरे प्रदेश के शहरों में अच्छा कार्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहरों की साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, पार्को व चौराहों के सौंदर्यीकरण, गंदे स्थानों पर पार्कों व उद्यानों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कुछ अच्छे कार्य करने के पश्चात और बेहतर कार्य करने की उम्मीद जागी है और अब लखनऊ को पूरे राज्य के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया जाएगा तथा आने वाले समय में कहा जाएगा कि मुस्कुराइए हम यूपी में हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश  के नगरीय निकायों में हजारों उद्यानों व पार्कों का निर्माण व सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। साथ ही हजारों चौराहों का भी कायाकल्प व सुंदरीकरण किया जा रहा है।

ak sharma

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने इस दौरान लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लखनऊ में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या ना हो, साफ-सफाई निरंतर हो, इस पर सतत निगरानी की जाए। शहर के अंदर की सफाई नालों व नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। गंदे स्थानों को चिन्हित कर सुंदरीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों में जन सहभागिता भी जरूरी है, इसके लिए भी प्रयास किए जाएं।

पलायन रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित योजनाओं पर दिया जाए ध्यान : सीएम धामी

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आई लव, लखनऊ थीम को कुछ दिन पहले लाया गया था। बचपन से मैं भी सुनता आ रहा हूं कि मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं, पर कहीं पर भी लिखा हुआ नहीं दिख रहा था, अब भित्त चित्र के रूप में लाया गया है।

नगर आयुक्त लखनऊ  इंद्रजीत सिंह ने इस दौरान कहा कि लखनऊ के संपूर्ण पार्कों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। जलभराव की समस्या का निस्तारण भी किया जा रहा है। पीपीपी मॉडल पर भी लोगों के सहयोग से पार्कों, अमृत सरोवरों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ जहां  साफ सफाई के मामले में  269 वें स्थान पर था। आज वह 12वें स्थान पर आ गया है।

इस इस दौरान लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया एवं नगर विकास विभाग के अन्य अधिकारी व लखनऊ के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

महंगाई की बेरहम मार से जनता का जीवन मुश्किल में: अखिलेश यादव

Next Post

नगर विकास मंत्री ने बाढ़ पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Next Post
ak sharma

नगर विकास मंत्री ने बाढ़ पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Foot Mask

ये मास्क बनाएंगे पैरों को कोमल और सुंदर

25/07/2025
cm yogi

प्रदेश में माफियाओं पर चल रहा है सरकार का बुलडोजर : सीएम योगी

13/02/2022

कांग्रेस मुसलमानों की नहीं, ये केवल घरवालों की पार्टी है : संबित पात्रा

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version