• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योग दिवस पर इतने लाख लोगों को लगी वैक्सीन, PM मोदी हुए खुश, बोले- वेल डन इंडिया

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आज से वैक्सीनेशन अभियान की गति को तेज किया जा रहा है। पहले ही दिन देश ने टीका लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक आज कोरोना वैक्सीन की 81 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। टीकाकरण का रिकॉर्ड बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताते हुए वेलडन इंडिया कहा है।

केंद्र सरकार आज से देश के हर नागरिकों को फ्री में टीका उपलब्ध करवा रही है। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बारे में घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन से टीकाकरण की गति को तेज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन उत्पादन में से 75 फीसदी हिस्सा खुद खरीदने का फैसला किया है, जबकि 25 फीसदी टीका प्राइवेट अस्पतालों द्वारा खरीदा जा सकेगा।

केंद्र सरकार अब टीकों को खरीदकर राज्य सरकार को खुद देगी, जबकि पहले राज्यों को भी टीका खरीदने के लिए कहा गया था। आज सुबह से टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। इसी वजह से 81 लाख वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। सरकार ने बताया कि शाम सात बजे तक कोविन ऐप के अनुसार,80, 96, 417 वैक्सीन लग चुकी हैं।

टीकाकरण पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”आज की रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण संख्या खुश करने वाली है। कोविड-19 से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बनी हुई है. उन सभी को बधाई, जिन्होंने टीका लगवाया और सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को भी बधाई जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इतने सारे नागरिकों को टीका मिल सके। वेलडन इंडिया”। वहीं, पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यहां से आगे और ऊपर, वेलडन इंडिया।

Today’s record-breaking vaccination numbers are gladdening. The vaccine remains our strongest weapon to fight COVID-19. Congratulations to those who got vaccinated and kudos to all the front-line warriors working hard to ensure so many citizens got the vaccine.

Well done India!

— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2021

वहीं, मध्य प्रदेश में भी वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बन गया है। एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा टीका लगाया गया। सरकारी डेटा के अनुसार, शाम छह बजे तक राज्य में 13,71,171 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सरकार ने दस लाख लोगों के वैक्सीनेशन का टारगेट रखा था, लेकिन अब तक तीन लाख ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देश में आए एक साल से अधिक हो गया है। अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों की कोविड के चलते मौत हो चुकी है। टीकाकरण अभियान देश में इस साल जनवरी में शुरू किया गया था। शुरुआती समय में हेल्थ वर्कर्स और फिर फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाए जाने के बाद बुजुर्गों को टीका लगाया जाने लगा। इसके बाद 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का नंबर आया और कोरोना की दूसरी लहर आने के दौरान 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण करने का ऐलान किया गया। हालांकि, अब तक 18 से 44 उम्र के लोगों का टीकाकरण राज्य सरकार को करना था, जिसे आज से केंद्र ने अपने हाथों में ले लिया है।

Tags: international yoga daypm modiVaccinationपीएम मोदी
Previous Post

CM योगी ने श्रद्धालुओं को दिया तोहफा, साप्तााहिक बंदी में भी खुलेंगे धार्मिक स्थल

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवास पर हाथों में चूडियां पहन यामी गौतम ने किया योग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Next Post
Yami Gautam did yoga wearing bangles on International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवास पर हाथों में चूडियां पहन यामी गौतम ने किया योग

यह भी पढ़ें

life imprisonment

बुजुर्ग की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

08/02/2021
food grains

इन चीजों को न होने दें खत्म, घेर लेगी दरिद्रता

13/12/2024
CM Yuva Yojana

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version