• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने श्रद्धालुओं को दिया तोहफा, साप्तााहिक बंदी में भी खुलेंगे धार्मिक स्थल

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना की दूसरी लहर के सुस्त पड़ने के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्‍थल अब साप्‍ताहिक बंदी के दिन खोलने का फैसला लिया हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग धार्मिक मान्‍यताओं की पूर्ति कर सकेंगे। योगी सरकार ने इसके लिए सोमवार को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

एक समय में धर्म स्‍थल के अंदर केवल 5 श्रद्धालु ही मौजूद रह सकेंगे। प्रदेश में कोरोना के लगातार घटते मामलों और तेजी से सामान्‍य होते हालात को देखते हुए योगी सरकार ने धार्मिक स्‍थलों को साप्‍ता‍हिक बंदी के दिन भी खुले रखने का फैसला लिया है। कोरोना के कारण लंबे समय से धार्मिक स्‍थलों के बंद रहने के कारण लोग अपने आराध्‍य के दर्शन और पूजन के लिए परेशान थे।

इसको देखते हुए राज्‍य सरकार ने धार्मिक स्‍थलों को साप्‍ताहिक बंदी के दिन भी खोलने का फैसला किया है। सरकार ने कहीं भी अनावश्‍यक भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दिया है। सरकार ने इस दौरान पुलिस को लोगों के साथ संवेदनशील व्‍यवहार करने के निर्देश दिए हैं।

काला नमक चावल बिक्री के लिए अब फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध : सहगल

पुलिस का सहयोगी रवैया अपनाते हुए सम्‍मानजनक तरीके से कानून का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। गौरतलब है कि कोरोना को काबू में करने के साथ ही योगी सरकार क्रम बद्ध तरीके से हालात को सामान्‍य करने में जुटी है। सोमवार को प्रदेश में बाजार, रेस्‍टोरेंट और शापिंग माल रात 9 बजे तक के लिए खोल दिए गए। साप्‍ताहिक बंदी प्रदेश में फिलहाल लागू रहेगी। साप्‍ताहिक बंदी के दौरान बाजारों, रिहायशी इलाकों और दफ़तरों को सेनिटाइज किया जाएगा।

वहीं, अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी के मुताबिक, जिन जिलों में स्वास्थ्य विभाग की प्रतिदिन कोरोना रिपोर्ट में कुल उपचाराधीन मामले 500 से अधिक हो जाएंगे उन जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट स्वतः समाप्त हो जाएगी, अभी तक शासन ने कोरोना कर्फ्यू में छूट समाप्त करने के लिए उपचाराधीन मामलों की संख्या 600 से अधिक निर्धारित की थी, लेकिन नए नियम में उपचाराधीन मामलों की संख्या सौ घटा दी गई है। बता दें कि कोविड-19 प्रबंधन की मंगलवार की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना कर्फ्यू में और दो घंटे की छूट देने का निर्देश दिया था। इसके बाद शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

काला नमक चावल बिक्री के लिए अब फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध : सहगल

Next Post

योग दिवस पर इतने लाख लोगों को लगी वैक्सीन, PM मोदी हुए खुश, बोले- वेल डन इंडिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
pm modi

योग दिवस पर इतने लाख लोगों को लगी वैक्सीन, PM मोदी हुए खुश, बोले- वेल डन इंडिया

यह भी पढ़ें

Dhami Cabinet

Dhami Cabinet: सिलिका सैंड, चारा नीति सहित कुल 13 विषयों पर हुए निर्णय

03/05/2023
Arrested

फर्जी आधार कार्ड के साथ अमेरिकन महिला गिरफ्तार

18/08/2023
CM Nayab Singh

पिहोवा-यमुनानगर सड़क को चार लेन का बनाया जाएगा: नायब सिंह सैनी

28/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version