• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के सभी नगर निगमों में पर्यटन की दृष्टि से सोलर बोटों का संचालन किया जायेगा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
27/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों को प्रदूषण मुक्त करने तथा जल परिवहन एवं पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए नदियों, सरोवरों व झीलों में सौर ऊर्जा से चालित सोलर बोटों का संचालन किया जायेगा। इसके लिए प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (NEDA) तथा उ0प्र0 राज्य पर्यटन विकास लि0 के मध्य आज पर्यटन भवन में समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। नेडा के डायरेक्टर अनुपम शुक्ला तथा पर्यटन विकास निगम के डायरेक्टर ने इस सम्बंध में समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किये।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री द्वारा ऐसे ऊर्जा स्त्रोतों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे कार्बन उत्सर्जन कम हो। सौर ऊर्जा नवीन और स्वच्छ ऊर्जा का एक अच्छा स्त्रोत है। हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन और ग्रीन हाइड्रोजन व पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं। इससे तापीय ऊर्जा और हाइड्रो ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि अयोध्या, वाराणसी को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे पर्यटकों को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलेगा और पर्यटन क्षेत्र में सोलर नावों के संचालन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर मछुआरा समुदाय भी अपनी परम्परागत नावों को सोलर नाव में बदलने के लिए प्रेरित होगा। इसके पहले भी काशी सहित तमाम पर्यटन क्षेत्रों में परम्परागत नावों को पर्यटन के लिए डीजल/पेट्रोल तथा सीएनजी से चलने वाली नावों में बदलकर संचालित किया जा रहा है।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि नेडा द्वारा सौर ऊर्जा से नाव का संचालन किया जायेगा। इसका रख-रखाव और पर्यटकों को सुविधाएं देने, पर्यटकों को अच्छा एवं रोमांचकारी अनुभव मिले, खुबसूरत एहसास हो, इसका प्रयास पर्यटन विभाग करेगा। उन्होंने कहा कि मॉडल के रूप में अभी ऐसी तीन सोलर बोटों का संचालन किया जायेगा, जिसमें से 02 अयोध्या में तथा एक वाराणसी में चलेगी। ये नावें 30 सीटों वाली होंगी तथा 10 से 15 किमी0 प्रति घंटे की गति से चलेगी। इसकी प्रति बोट कीमत 1.05 करोड़ रूपये है। इसके पश्चात ऐसी ही 17 बोट और ली जाएंगी। आने वाले समय में प्रदेश के सभी नगर निगमों में पर्यटन की दृष्टि से इन सोलर बोटों का संचालन किया जायेगा। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से एमओयू करने के लिए पर्यटन मंत्री तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

ये विपक्षी दल भ्रष्टाचार की गारंटी हैं: पीएम मोदी

इस दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पर्यटकों को बेहतर एवं जरूरी सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है। पर्यटन क्षेत्रों में प्रदूषण को कम करने के लिए सौर एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभी अयोध्या, वाराणसी में सोलर बोट संचालित की जा रही है आगे मथुरा, विन्ध्यवासिनी में संचालित की जायेगी।

इसी दृष्टि से अयोध्या में जेटी का निर्माण, वाराणसी में टेन्ट सिटी की स्थापना तथा प्रयागराज के संगम में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट तैयार किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में सोलर बोटों का उपयोग पर्यटन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी। पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं बढ़ी हैं। लोगों की आय में वृद्धि के साथ राजस्व भी बढ़ा है। सोलर बोट के माध्यम से पर्यटकों को अयोध्या के रमणीक, दर्शनीय स्थलों का दृश्यावलोकन कराया जायेगा तथा उनके पौराणिक महत्वों की जानकारी भी दी जायेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम के साथ दोनों विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newssolar boatsoloar energyup news
Previous Post

पीएम और सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से साढ़े सात लाख युवाओं को देंगे नौकरी: सीएम योगी

Next Post

बिजली मित्र की मदद से पकड़े गए 2800 बिजली चोरी के मामले

Writer D

Writer D

Related Posts

School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Next Post
Bijli Chori

बिजली मित्र की मदद से पकड़े गए 2800 बिजली चोरी के मामले

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

27/03/2023
56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा वैधानिक दर्जा

चिकित्सा प्रदान करने वाली 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा वैधानिक दर्जा

24/03/2021

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति KGMU से डिस्चार्ज, पुलिस जिला जेल लेकर रवाना

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version