• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉल से शर्ट चोरी कर ले जा रहे सिपाही की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

Writer D by Writer D
26/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
constable stole shirts

constable stole shirts

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। खाकी वर्दी का रौब दिखाकर कपड़े चोरी करने के आरोपित पुलिस कर्मी को सायरन बजने पर मॉल कर्मियों ने दबोच लिया। आरोपित पुलिस कर्मी मॉल कर्मियों से गाली-गलौच करने लगा। मॉल कर्मियों ने आरोपित सिपाही की पिटार्ई कर दी। मारपीट का वीडियो वॉयरल होने राजधानी पुलिस हरकत में आई। हालांकि थाना प्रभारी हुसैनगंज का कहना है कि वीडियो कई दिनों पुराना है और उन्हें मामले में तहरीर नहीं मिली है।

गुरूवार शाम सिपाही की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ था। वीडियो में मॉल कर्मी सिपाही की पिटाई कर रहे थे। मॉल कर्मियों ने सिपाही की वर्दी उतरवाई, वर्दी के नीचे पुलिस कर्मी कई शर्टें पहने हुआ था। वीडियो की जांच करने पर पता चला कि गोमतीनगर विस्तार थाने में तैनात आदेश कुमार वर्तमान में पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा है।

गुरूवार को आदेश हुसैनगंज इलाके में स्थित वी-मार्ट में खरीददारी करने गया था। वर्दीधारी खरीददारी कर मॉल से निकल रहा था। इसी दौरान मॉल का सायरन बज पड़ा। आनन-फानन में निजी सिक्यूरर्टी गार्डों ने आदेश को रोक लिया। आदेश अपनी वर्दी का रौब दिखाकर अभद्रता करने लगा। पुलिस कर्मी से गार्ड चेकिंग कराने के लिए कहने लगे। बस यही बात आदेश को बुरी लग गई और वह मारपीट करने लगा। इस पर गार्डों ने भी पुलिस कर्मी की पिटाई कर दी। गार्डों ने जबरन पुलिस कर्मी की वर्दी उतरवा दी। वर्दी के नीचे पुलिस कर्मी कई शर्टें पहने हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि आरोपित सिपाही ने कई शर्टें पसन्द की थीं। शर्टों को लेकर सिपाही चेंज रूम में गया था। जहां उसने वर्दी के नीचे शर्टें पहन ली थी और बगैर पेमंट किए मॉल से जा रहा था। वीडियो वॉयरल होते ही राजधानी पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस कमिश्नर ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपित पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने मामले की जांच हुसैनगंज थाना प्रभारी को सौंपी है।

भारत-नेपाल बार्डर पर डेढ़ करोड़ की चरस के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने मॉल कर्मियों को लिया अर्दब में

सूत्रों की मानें तो वीडियो वॉयरल होते ही थाना प्रभारी हुसैनगंज इलाके में स्थित वी-मार्ट मॉल में मामले की जानकारी जुटाने गए थे। मॉल कर्मियों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें ही अर्दब में लेने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी की पिटाई से आग-बबूला होकर थाना प्रभारी ने मॉल कर्मियों को झड़प दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो 5 दिन पुराना है। आरोपित सिपाही और मॉल प्रशासन के बीच सुलह हो गया था। मामले में उन्हें तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख मामले की तह तक पहुंचा जा सकेगा।

किरकिरी होने पर पुलिस कर्मी को किया सस्पेंड

गुरूवार शाम चोरी के आरोप में सिपाही की पिटाई का वीडियो वॉयरल होते ही राजधानी पुलिस के आलाधिकारियों के पसीने छूट गए। मामला पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर तक पहुंच गया। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से आरोपित सिपाही को सस्पेड कर दिया और मामले की जांच के आदेश हुसैनगंज थाना प्रभारी को दिए है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

सपा में विलय नहीं होगा, साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे : शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव: धामी

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/09/2026
Main Slider

यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को मतदान

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Next Post
shivpal yadav

सपा में विलय नहीं होगा, साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे : शिवपाल

यह भी पढ़ें

Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी की बनी रहे कृपा, इसके लिए शुक्रवार को इस तरह करें पूजा

14/01/2022
Nityanand Rai

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, नित्यानंद राय के काफिले पर हमला

09/04/2023
Mayawati

एससी मिश्रा को लखीमपुर जाने से रोकना निंदनीय: मायावती

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version