• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोमवती अमावस्या के दिन करें पितरों का तर्पण, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

Writer D by Writer D
13/12/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jyeshtha Amavasya

Jyeshtha Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म ग्रंथों में पूर्णिमा और अमावस्या (Amavasya) ये दोनों ही तिथियां विशेष महत्व रखती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा और अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, जो कोई भी पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान और फिर दान करता है उसे पुण्य फल प्राप्त होते हैं। इस साल पौष महीने मे पड़ने वाली अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण है।

पौष महीने मे पड़ने वाली अमावस्या (Amavasya) सोमवार को है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जब भी कोई अमावस्या सोमवार को होती है, तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। सोमवती अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का पूजन किया जाना चाहिए। इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है।

इसके साथ ही सोमवती अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वज आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसलिए आइए हिंदू पंचांग के अनुसार जानते हैं कि इस साल की आखिरी अमावस्या किस दिन है। साथ ही अमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है।

कब है साल की आखिरी अमावस्या (Amavasya) ?

पंचांग के अनुसार, पौष महीने या इस साल की आखिरी अमावस्या (Amavasya)  30 दिसंबर को है। इस दिन सोमवार पड़ रहा है। 30 दिसंबर को अमावस्या की तिथि तड़के 4 बजकर 1 मिनट पर शुरू हो जाएगी। वहीं अमावस्या की तिथि 31 दिसंबर को तड़के 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के मुताबिक, साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को ही होगी।

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

साल की आखिरी अमावस्या के दिन स्नान- दान करने के लिए बह्म मुहूर्त सबसे उत्तम है। ये मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह के 6 बजकर 19 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 45 मिनट तक है। पौष महीने की इस अमावस्या के दिन वृद्धि का जो योग है वो सुबह से लकर शुरू है और रात के 8 बजकर 32 मिनट तक है।

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) का महत्व

अमावस्या की तिथि अगर सोमवार को पड़ रही है, तो वो और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने वाले शुभ फलों को प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही घर में सुख और समृद्धि का वास बना रहता है। इसके अलावा अमावस्या पर जो भी पितरों का तर्पण और पिंडदान करता है वो पृतदोष से मुक्त हो जाता है।

Tags: Somvati Amavasya daanSomvati Amavasya DateSomvati Amavasya Kab HaiSomvati Amavasya muhurat
Previous Post

ग्रहों के राजा बदल रहे है अपनी राशि, इन जातकों को मिलेगी कामयाबी

Next Post

कब जाएगा मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Dry Skin
फैशन/शैली

रूखी त्वचा से मिलेगा निजात, करें इस फल का इस्तेमाल

11/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Next Post
Purnima

कब जाएगा मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, उपाय

यह भी पढ़ें

Achari Funda

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
UGC NET

UGC NET एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

02/08/2024
Sanjay Raut

बापू की जगह गोडसे ने जिन्ना को मारा होता तो शायद नहीं होता देश का बटवारा : राउत

22/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version