• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अपना बेटा सौंप रही हूं, राहुल आपको नहीं करेंगे निराश…’, रायबरेली में भावुक हुई सोनिया गांधी

Writer D by Writer D
17/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, रायबरेली
0
Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha) पर अखिलेश-राहुल की संयुक्त रैली में शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  भी शामिल हुईं। भावुक सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बहुत संक्षिप्त भाषण देते हुए रायबरेली वालों के प्रति आभार जताया। कहा कि मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं। बीस साल तक जिस तरह से आपने मुझे प्यार दिया है उसी तरह राहुल को भी दें। राहुल आपको निराश नहीं करेंगे।

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने इस दौरान अपनी और इंदिरा गांधी से जुड़ी रायबरेली की यादें भी साझा की। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता गंगा की तरह पवित्र है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पिछले बीस साल से रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस बार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायबरेली से उतरे हैं। हालांकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वायनाड से भी दोबारा मैदान में हैं। रायबरेली में 20 मई को वोटिंग है। कल चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) जिस समय मंच पर पहुंचीं अखिलेश यादव भाषण दे चुके थे। राहुल का भाषण चल रहा था। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) खुद नीचे गईं और सोनिया को सहारा देकर मंच तक लाईं। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  ने सबसे पहले रायबरेली का आभार जताया। इसके बाद कहा कि बीस साल तक एक सांसद के रूप में आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। रायबरेली मेरा परिवार है। इस दौरान अमेठी को भी याद किया और कहा कि अमेठी मेरा घर है।

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  ने कहा कि यहां से न सिर्फ कोमल यादें जुड़ी हैं बल्कि सौ साल से हमारे परिवार की जड़ इस मिट्टी से जुड़ी हुई है। गंगा मां की तरह पवित्र यह रिश्ता किसान आंदोलन के साथ शुरू हुआ और आज तक कायम है।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का नया संस्करण ‘खून चुसवा’: सीएम योगी

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  ने कहा कि इंदिरा जी के दिल में रायबरेली की अलग जगह थी। उन्हें काम करते हुए करीब से देखा है। उनके मन में आपके लिए असीम प्यार था। मैंने राहुल-प्रियंका को वही शिक्षा दी जो रायबरेली और इंदिरा जी ने मुझे दी है। दोनों को बताया हा कि सभी का आदर करो। सभी की रक्षा करो। अन्याय के खिलाफ जनता के लिए जिससे भी लड़ना पड़े लड़ जाओ। कभी किसी से डरना मत क्योंकि संघर्ष ही तुम्हारी जड़े और परंपराएं बहुत मजबूत हैं।

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  ने कहा कि मेरा आंचल जीवन भर आपके आशीर्वाद और प्रेम से भरा रहा है। आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेले नहीं पड़ने दिया है। मेरा सबकुछ आपका दिया हुआ है। मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही राहुल को अपना मान कर रखना है। राहुल आपको निराश नहीं करेंगे।

Tags: rahul gandhirai bareli newsSonia Gandhiup news
Previous Post

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का नया संस्करण ‘खून चुसवा’: सीएम योगी

Next Post

बोले योगी, यूपी वाले बिहार को मानते हैं ननिहाल, क्योंकि ये मां जानकी का मायका

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
CM Yogi

बोले योगी, यूपी वाले बिहार को मानते हैं ननिहाल, क्योंकि ये मां जानकी का मायका

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

किशोर की मिली सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

01/05/2023
himansh kohli

अभिनेता हिमांश कोहली भी हुये कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी

05/09/2020
corona test

कर्नाटक : एक ही स्कूल के 25 छात्र हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version