• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करारी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा एक्शन, सिद्धू समेत 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

Writer D by Writer D
15/03/2022
in चुनाव 2022, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
sonia gandhi

sonia gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस (Congress)  की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि इन राज्यों में संगठन के पुनर्गठन के लिए पीसीसी अध्यक्षों से पद छोड़ने को कहा गया है।

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार को लेकर पार्टी आलाकमान ने रविवार को एक बैठक बुलाई। इसके बाद से लगातार सियासी गतिविधियों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में अब हार वाले राज्यों की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से त्याग पत्र देने को कहा गया है।

नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखा खत

कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट भी नहीं बचा पाए, जबकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कई नेताओं की जमानत जब्त हो गई। बचे अन्य राज्यों उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी कांग्रेस बुरी तरह हार गई।

सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही बढ़ेगी पार्टी, CWC मीटिंग में हार पर हुआ मंथन

बता दें कि राजधानी दिल्ली में चली करीब पांच घंटे की कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने साफ-साफ कह दिया था कि कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अगर गांधी परिवार जिम्मेदार है तो वो त्याग के लिए तैयार हैं, जिसको पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया।

विदित हो कि 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस सिर्फ 18 सीटें मिली हैं। पार्टी ने यहां आम आदमी पार्टी के सामने यहां अपनी सत्ता गंवा दी। उधर, 70 सीटों वाले उत्तराखंड में पार्टी को 19 सीटें और 403 विधानसभा क्षेत्रों वाले उत्तर प्रदेश में महज 2 सीटें की हासिल हुईं। जबकि मणिपुर में 5 और गोवा में कांग्रेस सिर्फ 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बता दें कि मणिपुर 60 और गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा है।

Tags: congressdelhi newsNational newsSonia Gandhi
Previous Post

यूपी में चुनाव जीतने वाले आधे से अधिक विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे

Next Post

प्रदेश की महिलाओं ने लगाई सुशासन, सुरक्षा, स्‍वावलंबन पर मुहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
women

प्रदेश की महिलाओं ने लगाई सुशासन, सुरक्षा, स्‍वावलंबन पर मुहर

यह भी पढ़ें

arrested

पचीस हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

10/01/2022
pm modi

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
CM Dhami

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने किया पौधारोपण, लगाया सीता अशोक का पौधा

05/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version