• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की लॉन्चिंग आज, 21 तक कर सकते हैं निवेश

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
Sovereign gold bond

Sovereign gold bond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज आज लांच होने वाली है। इस गोल्ड बॉन्ड में आज से लेकर 21 मई तक निवेश किया जा सकेगा। आम निवेशक 1 ग्राम से लेकर 4 किलोग्राम तक के गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सोने की कीमत प्रति ग्राम 4,777 रुपये तय की है। रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो लोग ऑनलाइन आवेदन करके डिजिटल पेमेंट के जरिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदेंगे, उन्हें प्रति ग्राम 50 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

केंद्र सरकार इस साल कुल 6 सीरीज में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री करने वाली है। इसकी पहली सीरीज आज जारी हो रही है, जो 21 तक बिक्री के लिए खुली रहेगी। इसी तरह दूसरी सीरीज 24 मई को जारी होगी और बिक्री के लिए 28 मई तक खुली रहेगी। तीसरी सीरीज 31 मई को शुरू होकर 4 जून तक बिक्री के लिए खुली रहेगी। वहीं चौथी सीरीज 12 जुलाई को जारी की जाएगी। इसे 16 जुलाई तक लिया जा सकेगा। फिर पांचवी सीरीज 9 से लेकर 13 अगस्त के बीच खरीद के लिए उपलब्ध होगी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आखिरी सीरीज 30 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसे 3 सितंबर तक लिया जा सकेगा।

तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 258 अंकों की छलांग

आपको बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड है, इसका मूल्य सोने के वजन के रूप में तय किया जाता है। मतलब बॉन्ड की कीमत सोने की प्रति ग्राम कीमत के हिसाब से तय की जाएगी। बॉन्ड जितने ग्राम सोने की वैल्यू का होगा, उसकी खरीद या बिक्री की दर भी उतने ग्राम सोने के बराबर ही होगी।

इन बॉन्ड्स को भारतीय रिजर्व बैंक केंद्र सरकार की ओर से जारी करता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के इश्यू प्राइस (शुरुआती खरीदी मूल्य) पर ढाई फीसदी का फिक्स्ड ब्याज मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि 8 साल की है। नियमों के अनुसार मेच्योरिटी पीरियड के बाद इस बॉन्ड से होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता है। साथ ही हर 6 महीने में मिलने वाले ब्याज पर भी किसी भी तरह की टैक्सी कटौती नहीं होती है।

होम आइसोलेशन के 3900 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की गई : अवनीश

नियमों के मुताबिक कोई भी निवेशक 1 वित्त वर्ष में 1 ग्राम से लेकर 4 किलो वजन तक की वैल्यू वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है। इसी तरह किसी ट्रस्ट के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलोग्राम है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशक 5 साल की अवधि पूरा होने के बाद मेच्योरिटी पीरियड के पहले भी अपना पैसा निकाल सकते हैं।

Tags: Sovereign Gold BondSovereign Gold Bond Scheme
Previous Post

TMC नेताओं पर कार्रवाई से गुस्से में ममता, CBI ऑफिस पहुंची, बोली- मुझे भी करो गिरफ्तार

Next Post

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, घेरे में दो से तीन आतंकी

Writer D

Writer D

Related Posts

champat rai
Main Slider

चंपत राय के समर्थन में आया संत समाज, ट्रस्ट से कहा- इस्तीफा स्वीकार न करें

04/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘धामी के 5 साल’, भाजपा ने बताया राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

04/07/2026
Channi's displeasure intensifies political turmoil in Punjab Congress
Main Slider

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, चन्नी की नाराजगी से सियासी हलचल तेज

04/07/2026
Eknath Shinde
Main Slider

एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, ठाणे के अस्पताल में भर्ती

04/07/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

आज करें ये काम, शनिदेव चमका देंगे किस्मत

04/07/2026
Next Post
encounter

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, घेरे में दो से तीन आतंकी

यह भी पढ़ें

केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों के लिए होगी एक ही परीक्षा

20/08/2020
Glowing Skin

चेहरे की खोई रंगत को वापस पाने के लिए आज़माएँ ये तरीके

20/02/2026
UPPSC

सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्ययापकों का अभिलेख सत्यापन आज से शुरू

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version