• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होम आइसोलेशन के 3900 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की गई : अवनीश

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
avnish awasthi

avnish awasthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश में रिकार्ड ऑक्सीजन सप्लाई ने महीने के शुरुआत में मची आक्सीजन के लिए हाय तौबा को कम कर दिया है। अब बहुत ही कम संख्या में लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सोशल मीडिया पर अपनी मांग रख रहे हैं। इसकी एक वजह नए केस कम होने से अस्पतालों में बनी जगह और होम आइसोलेशन के मरीजों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराना भी रहा है।

15 दिन में 12 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई है। इसमें उन मरीजों को भी ऑक्सीजन दिया गया है जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि ऑक्सीजन की सप्लाई पर निगाह रखने के लिए मानीटरिंग सिस्टम बनाया गया है जिस पर कंट्रोल रुम से निगाह रखी जा रही है।

कोरोना से जंग में सुपर एक्टिव हुए CM योगी, 10 दिनों में किए 11 मंडलों का दौरा

साथ ही ऑक्सीजन ऑडिट भी कराया जा रहा है ताकि आक्सीजन की सही खपत का अंदाजा हो सके और जरूरत मंदों तक ऑक्सीजन पहुंच सके। ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों के साथ-साथ होम आइसोलेशन के मरीज भी परेशान थे। ऐसे मरीजों को रिफलिंग स्टेशन से सिलेंडर के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की गई। शनिवार को पूरे प्रदेश में होम आइसोलेशन के 3900 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सिलेंडर के माध्यम से की गई।

बता दें कि 28 अप्रैल को केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा कर 850 मीट्रिक टन कर दिया था। उसके बाद से लगातार कोटे के आसपास या कोटे से अधिक ऑक्सीजन यूपी को मिल रही है। इसके लिए अब तक 44 आक्सीजन एक्सप्रेस चलाई जा चुकी है। सड़क के रास्ते भी ऑक्सीजन बोकारो से यूपी के जिलों में लाई जा रही है। सरकार के इन प्रयासों के चलते ही राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति की स्थिति काबू में आती जा रही है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात बेहतर होंगे।

Tags: Avnish Kumar Awasthioxygen supply in upup news
Previous Post

नारद स्टिंग ऑपरेशन: ममता बनर्जी के करीबी मंत्री फिरहाद हकीम को CBI ने किया गिरफ्तार

Next Post

TMC नेताओं पर कार्रवाई से गुस्से में ममता, CBI ऑफिस पहुंची, बोली- मुझे भी करो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
Mamata Banerjee

TMC नेताओं पर कार्रवाई से गुस्से में ममता, CBI ऑफिस पहुंची, बोली- मुझे भी करो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

MPPSC मेडिकल ऑफिसर के कुल 727 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

11/02/2021
yogi

उप्र अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है: योगी

25/03/2023

मासूम की रेप के बाद हत्या, निःसंतान दंपत्ति ने खाया बच्ची का कलेजा

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version