• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

TMC नेताओं पर कार्रवाई से गुस्से में ममता, CBI ऑफिस पहुंची, बोली- मुझे भी करो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनते ही नारदा केस में उनके मंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आज सीबीआई के अधिकारी फिरहाद हकीम के आवास पर पहुंचे और घर की तलाशी करने लगे। इसके बाद फिरहाद हकीम को सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए ले आए।

अपन नेताओं पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई के दफ्तर पहुंच गई हैं। ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सीबीआई के अधिकारियों से कहा कि मुझे भी गिरफ्तार कर लीजिए।

सीबीआई नारदा स्टिंग मामले में आरोपी फिरहाद हकीम को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इसके अलावा बंगाल सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा के घर पर भी छापा मारा और उन्हें सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया। इसके अलावा पूर्व मेयर सोवन चटर्जी पर भी कार्रवाई की गई है।

होम आइसोलेशन के 3900 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की गई : अवनीश

बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने फिरहाद हकीम के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई के अधिकारियों को मंजूरी दे दी थी। इस मामले में नारदा की ओर से एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें टीएमसी के कई नेता कैमरे पर रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे।

सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि इन चारों को नारदा स्टिंग मामले में पूछताछ के लिए दफ्तर लाया गया है। इस मामले के संबंध में इनसे सवाल-जवाब किया जाएगा। हालांकि सीबीआई ने गिरफ्तारी से इनकार करते हुए कहा कि इन चारों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

क्या है नारदा घोटाला?

साल 2016 में बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप सार्वजनिक किए गए थे। ऐसा दावा किया गया था कि ये टेप साल 2014 में रिकॉर्ड किए गए थे। इसमें टीएमसी के मंत्री, सांसद और विधायक की तरह दिखने वाले वयक्तियों को कथित रूप से एक काल्पनिक कंपनी के प्रतिनिधियों से कैश लेते दिखाया गया था। यह स्टिंग ऑपरेशन नारदा न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था। साल 2017 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने इन टेप की जांच का आदेश सीबीआई को दिया था।

Tags: firhad hakimIndia News in HindiLatest India News UpdatesMamata BanerjeeWest Bengal Chief Ministerताज़ा ख़बरनारदा केसनारदा घोटालानारदा स्टिंग केसनारदा स्टिंग मामलापश्चिम बंगालफिरहाद हकीमफिरहाद हकीम गिरफ्तारममताममता बनर्जीममता बनर्जी की सरकारममता सरकारसीबीआईसीबीआई ने किया गिरफ्तार
Previous Post

होम आइसोलेशन के 3900 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की गई : अवनीश

Next Post

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की लॉन्चिंग आज, 21 तक कर सकते हैं निवेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Next Post
Sovereign gold bond

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की लॉन्चिंग आज, 21 तक कर सकते हैं निवेश

यह भी पढ़ें

Yogi government completes eight years

योगी सरकार के आठ साल पूरे, सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां

24/03/2025
Hospital Seized

लापरवाही बरतने में निजी अस्पताल सीज

27/04/2024
zarafyab jilani

बाबरी मस्जिद केस में मुस्लिम पक्ष रखने वाले जफरयाब जिलानी का निधन

17/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version