• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता ने राहुल गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, अखिलेश के निर्देश किया डिलीट किया ट्वीट

Writer D by Writer D
08/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
SP leader IP Singh made indecent comment on Rahul Gandhi

SP leader IP Singh made indecent comment on Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा नेता आईपी सिंह (IP Singh) द्वारा राहुल गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट के बाद दोनों पार्टियों के बीच लड़ाई बढ़ती दिखने के बाद अखिलेश यादव को बीच में आना पड़ा। अखिलेश के निर्देश के बाद IP सिंह ने ट्वीट डिलीट कर दिया। दोनों पार्टियों के बीच चल रहे वाक् युद्ध के बीच अखिलेश यादव को कांग्रेस के शीर्ष नेता द्वारा मैसेज भिजवाया गया जिसके बाद अब दोनों ही दलों के बीच बढ़ी बात थमती दिख रही है। अखिलेश ने कहा है कि मुझे उनकी बात माननी पड़ेगी, उन्होंने कुछ संदेश दिया है। हालांकि, प्रदेश स्तर पर कांग्रेस द्वारा क्लैरिटी से कुछ न बताने को लेकर अखिलेश अभी भी नाराज है।

इस बीच अखिलेश ने आईपी सिंह (IP Singh) समेत पार्टी नेताओं को कांग्रेस के खिलाफ अनर्गल ट्वीट न करने का निर्देश दिया जिसके बाद आईपी सिंह ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए।

IP सिंह (IP Singh) ने किया विवादित ट्वीट

IP सिंह ने लिखा था कि महागठबंधन की पहल बिहार के 8 बार के यशस्वी CM अति सरल पटेल नीतीश कुमार जी ने की। एक एक पार्टियों को जोड़े और उन्हें महागठबंधन का नेता बनाने के बजाय कांग्रेस खेल पर उतर आयी।

IP सिंह ने लिखा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई वरुण गांधी जी को नहीं जोड़ पाया वह झूठा मोहब्बत बांट रहा है। कांग्रेस की सात पुश्तें समाजवादी पार्टी की कभी कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगी। आईपी सिंह ने राहुल गांधी को वंशविहीन भी कहा।

आगे सपा नेता ने कहा कि इन्होंने जिद कर ली है कि ये अब नहीं सुधरेंगे। जनता ने, विपक्षी दलों ने बहुत अवसर दिया इनमें नेतृत्व का घोर अभाव है। इनकी उम्र 55 की और दिल बचपन का है। 1989 की भांति विपक्ष को नया नेता चुनना ही होगा, जो सत्ता परिवर्तन कर सके।

समाजवादी पार्टी के नेता ने की राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी 

कांग्रेस ने कहा कार्रवाई हो

IP सिंह की टिप्पणी पर पंखुड़ी पाठक ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि भारत की जनता की आवाज़, समस्त देश के नेता राहुल गांधी के ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा की गई इस अमर्यादित टिप्पणी से देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मुझे विश्वास है कि अखिलेश यादव ऐसी निम्न स्तरीय भाषण का समर्थन नहीं करेंगे। इस तरह के शब्दों से भाजपा को मज़बूत करने का काम कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आईपी सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता अजय राय ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका विरोध दर्ज कराएगी। इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

सपा विधायक हाशमी मुश्किलों में घिरे, गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

मालूम हो कि जब से कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में किनारे किया है तभी से दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे अपने साथ धोखा बताया है। वहीं, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि अखिलेश-वखिलेश को छोड़िए। सपा नेता रामगोपाल यादव ने कांग्रेस नेताओं को छुटभैये करार दिया है।

Tags: akhilesh yadavip singhLucknow Newsrahul gandhi
Previous Post

CLAT 2025 का रिजल्ट जारी, शांतनु बने यूपी के टॉपर

Next Post

पौराणिक कोठा भवन जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण, धामी ने दोहराया विरासत से विकास का संकल्प

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
CM Dhami

पौराणिक कोठा भवन जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण, धामी ने दोहराया विरासत से विकास का संकल्प

यह भी पढ़ें

CM Dhami

त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

25/08/2026

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल संग सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

12/12/2020

योगी के मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे

05/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version