• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा में पैदा हो रही दरारें, वरिष्ठ नेता ने खुद पार्टी नेतृत्व पर साधा निशाना

Writer D by Writer D
01/07/2025
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Manish Yadav

Manish Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/इटावा। दांदरपुर कथावाचक प्रकरण को लेकर मचा सियासी बवाल अब समाजवादी पार्टी के अंदर भी दरारें पैदा करने लगा है। पार्टी के ही वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव (Manish Yadav) ने समाजवादी पार्टी की नीतियों, नेतृत्व और जातिगत प्राथमिकताओं को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।

मनीष यादव (Manish Yadav) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी अब सिर्फ एक वर्ग-विशेष की राजनीति में उलझकर रह गई है। उन्होंने सीधे तौर पर अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि सिर्फ यादव समाज को खुश करने की राजनीति करके ब्राह्मण समाज को नाराज करना उचित नहीं है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने कभी ऐसा भेदभाव नहीं किया, वो सही मायनों में सर्व समाज के नेता थे।

मनीष यादव (Manish Yadav) ने साधा निशाना

मनीष यादव (Manish Yadav) ने कथावाचकों से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि लखनऊ में पीड़ित कथावाचकों को मंच पर बुलाकर उनसे तबला बजवाना और गीत गवाना बेहद असंवेदनशील हरकत थी। ऐसा लग रहा था जैसे पीड़ितों की पीड़ा को तमाशा बना दिया गया हो। ये समाजवाद का स्वरूप नहीं, बल्कि भावनाओं का अपमान है।

“पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया”

मनीष यादव (Manish Yadav) ने पार्टी नेतृत्व की ओर से आंदोलन से किनारा करने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब सोशल मीडिया पर आंदोलन की घोषणा की जा रही थी, तब पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए था कि समाजवादी पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है। लेकिन जब कार्यकर्ता गिरफ्तार होने लगे, तब पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया। गगन यादव जैसे सपा के पुराने कार्यकर्ता आज अकेले खड़े हैं, जबकि उन्होंने पार्टी के लिए कई बार मैदान में मेहनत की है।

पीडीए जैसे नारों पर कसा तंज

उन्होंने (Manish Yadav) पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए कहा कि आज पार्टी में सिर्फ एक ही व्यक्ति (अखिलेश यादव) की चल रही है, जबकि राजनीति सर्व समाज को साथ लेकर चलने से ही सफल होती है। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जैसे नारों पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे नारे सिर्फ शब्दों का खेल हैं, जिनका कोई स्थायी अर्थ नहीं होता। अखिलेश यादव को चाहिए कि वो जातियों की राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लें।

इसी के साथ आजम खां के मामले में भी उन्होंने पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आजम खां पर झूठे मुकदमे लगाए गए, जेल भेजा गया, लेकिन पार्टी ने उतनी मजबूती से उनका पक्ष नहीं रखा, जितना नेताजी के समय में रखा जाता था। उनकी पत्नी का यह कहना है कि पार्टी ने साथ नहीं दिया, बिल्कुल सही है।

मनीष यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य हैं और जसवंतनगर विधानसभा के प्रभारी भी हैं। बीते लोकसभा चुनाव में उन्हें एटा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था, जहां से पार्टी उम्मीदवार देवेश शाक्य ने जीत दर्ज की। पार्टी के अंदर से उठी यह आवाज आने वाले समय में सपा के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत मानी जा रही है।

Tags: Lucknow Newsmanish yadav
Previous Post

हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर करें वृक्षारोपण: सीएम धामी

Next Post

प्रदेश के हर जिले में स्थापित किया जा रहा मेडिकल कॉलेज: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
CM Dhami

प्रदेश के हर जिले में स्थापित किया जा रहा मेडिकल कॉलेज: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Twitter's blue bird got a new owner

दुनियाभर में डाउन हुआ Twitter, हजारों यूजर्स परेशान

01/07/2023
Momos

दिवाली पार्टी के लिए तैयार करना है स्टार्टर, इस डिश के साथ से बन जाएगी बात

20/10/2025
cm yogi

देवस्थल हमारी आस्था व एकात्मकता के प्रतीक: सीएम योगी

06/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version