• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बड़ी बहू संभालेंगी मुलायम सिंह की विरासत, मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा ने बनाया प्रत्याशी

Writer D by Writer D
10/11/2022
in उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, राजनीति
0
Dimple Yadav

Dimple Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी के उपचुनाव के लिए  को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ( Dimple Yadav) का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया है। डिंपल इससे पहले कन्नौज की सांसद थीं। गौरतलब है कि मैनपुरी में 5 दिसंबर 2022 को उपचुनाव होने हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इस सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा रहा है।

2009 डिंपल यादव ( Dimple Yadav) ने लड़ा था पहला चुनाव

44 वर्षीय डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने अपना पहला चुनाव 2009 में लड़ा था, जब अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद सीट छोड़ी थी। इस उपचुनाव में डिंपल यादव को मशहूर अभिनेता और राजनेता राज बब्बर को हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2012 में कन्नौज लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें डिंपल यादव निर्विरोध जीत गई थीं।

इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डिंपल यादव ने कन्नौज से चुनाव लड़ा और जीतीं, लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को करीब 10 हजार वोटों से हरा दिया था। अब अखिलेश यादव ने डिंपल को मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर 1996 से ही सपा जीतती हुई आई है।

मैनपुरी सीट का मतलब यादव परिवार

मैनपुरी सीट का जब भी जिक्र आता है तो यादव परिवार का जिक्र लाजिमी है। 1996 में मुलायम सिंह यादव इसी सीट से लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1998 और 1999 का चुनाव सपा के टिकट पर बलराम यादव ने जीता था। 2004 में मुलायम सिंह यादव एक बार फिर जीते, लेकिन कुछ दिन बाद ही मुख्यमंत्री बनने के कारण मुलायम सिंह यादव ने सीट छोड़ दी। इसके बाद हुए उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव जीते थे।

2009 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव फिर जीते। इसके बाद 2014 का लोकसभा चुनाव मुलायम सिंह यादव ने दो सीटों (मैनपुरी और आजमगढ़) लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की। फिर मुलायम सिंह ने मैनपुरी सीट छोड़ दी, जिस पर हुए उपचुनाव में तेज प्रताप यादव जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम फिर मैनपुरी सीट से जीते थे।

मैनपुरी में हमेशा चला है मुलायम का जादू

मैनपुरी सीट के रास्ते ही सैफई परिवार की तीन पीढ़ियों ने संसद का सफर तय किया। मैनपुरी में चुनावी रथ पर सवारी चाहे किसी की भी रही हो, लेकिन उस रथ के सारथी हमेशा मुलायम सिंह यादव ही रहे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव का जादू चलता रहा है, जिसके आगे सारे समीकरण ध्वस्त हो जाते थे।

इस सीट पर सवा चार लाख यादव, शाक्य करीब तीन लाख, ठाकुर दो लाख और ब्राह्मण मतदाताओं की वोटों एक लाख है। वहीं दलित दो लाख, इनमें से 1।20 लाख जाटव, 1 लाख लोधी, 70 हजार वैश्य और एक लाख मतदाता मु्स्लिम है। इस सीट पर यादवों और मुस्लिमों का एकतरफा वोट सपा को मिलता है।

डिंपल (Dimple Yadav) को प्रत्याशी बनाने पर बीजेपी का तंज

डिंपल यादव (Dimple Yadav) के प्रत्याशी बनने पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, ‘सपा में कार्यकर्ता तो केवल जिंदाबाद-मुर्दाबाद नारे लगाने के लिए बचे हैं, चुनाव लड़ने का अधिकार केवल सैफई कुनबे के पास, मैनपुरी में इस बार भाजपा का कमल खिलेगा।’ खैर अभी बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Tags: Election newsmainpuri by-electionsamjawadi partysimple yadav
Previous Post

‘मैने हां कह दिया’, मलाइका अरोरा करने वाली है अर्जुन कपूर से शादी

Next Post

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया राजकीय वृक्ष बुरांश का पौधारोपण

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया राजकीय वृक्ष बुरांश का पौधारोपण

यह भी पढ़ें

Adhyayan Suman Sushant Musical Tribute Video

अध्ययन सुमन ने सुशांत को दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट, तो इमोशनल हुई अंकिता लोखंडे

06/09/2020
यूपी एसटीएफ UP STF

यूपी एसटीएफ ने पकड़ा साढ़े चार करोड़ रुपए गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

05/09/2020
CM Dhami

पीएम मोदी ने एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया

29/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version