• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 महीने बाद जेल से निकले सपा विधायक नाहिद हसन

Writer D by Writer D
03/12/2022
in उत्तर प्रदेश, चित्रकूट
0
Nahid Hassan

Nahid Hassan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में करीब साढ़े 10 माह से जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन (Nahid Hassan) की शनिवार को रिहाई हो गई। सुबह करीब 9 बजे चित्रकूट जेल से सपा विधायक नाहिद हसन की रिहाई हुई। कोर्ट में जमानतियों के प्रपत्र जमा होने के बाद कोर्ट की ओर से चित्रकूट जेल अधीक्षक को विधायक की रिहाई के लिए प्रपत्र जारी कर दिए थे।

15 जनवरी को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चलने पर कैराना पुलिस ने सपा विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तार कर कैराना स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में पेश कर दिया था। कोर्ट ने विधायक को जमानत न देते हुए मुजफ्फरनगर जिला कारागार भेज दिया था।

मुस्कुराते हुए जेल से निकले सपा विधायक (Nahid Hassan)

पिछले कई माह से विधायक का मुजफ्फरनगर की जेल से चित्रकूट जनपद की जेल के लिए स्थानांतरण कर दिया था। तभी से विधायक चित्रकूट जेल में बंद थे। दो दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक के स्वास्थ्य को देखते हुए जमानत देने के आदेश जारी कर दिए थे।

शुक्रवार को उनके अधिवक्ताओं ने कैराना स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में विधायक की जमानत के लिए एक-एक लाख रुपये के दो जमानतियों के प्रपत्र जमा किए। दोनों जमानतियों के प्रपत्रों की तहसील व थाने से तस्दीक कराई गई।

तस्दीक होने के बाद शाम के समय कोर्ट ने विधायक की रिहाई के लिए चित्रकूट जेल अधीक्षक के नाम प्रपत्र जारी कर दिए। वहीं कोर्ट के पैरोकार द्वारा परवाना लेकर चित्रकूट जेल के लिए रवाना हो गए। शनिवार को विधायक नाहिद हसन को चित्रकूट जेल से रिहा कर दिया गया।वह जेल से मुस्कुराते हुए बाहर निकले।

Nursery Admission के लिए जारी हुए एप्लीकेशन फॉर्म, इनको मिलेंगे सबसे ज्यादा प्वाइंट्स

कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम सहित 40 लोगों के विरुद्ध फरवरी 2021 में कैराना कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने विधायक नाहिद हसन को 15 जनवरी 2022 को गिरफ्तार करके कैराना स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया था। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था।

वहीं स्थानीय कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी थी। इसके बाद विधायक की जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी गई। इसी बीच सितंबर में विधायक नाहिद हसन को प्रशासन ने चित्रकूट जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Tags: Chitrakoot newsnahid hasan
Previous Post

Nursery Admission के लिए जारी हुए एप्लीकेशन फॉर्म, इनको मिलेंगे सबसे ज्यादा प्वाइंट्स

Next Post

उप्र कोआपरेटिव बैंक में लगी आग, महत्वपूर्ण कागजात जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
CM Yogi
Main Slider

राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधानः गोरक्षपीठाधीश्वर

09/06/2026
CM Yogi reached the story of Jagadguru Rambhadracharya
उत्तर प्रदेश

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

09/06/2026
Next Post
UP Cooperative Bank

उप्र कोआपरेटिव बैंक में लगी आग, महत्वपूर्ण कागजात जलकर खाक

यह भी पढ़ें

PM Modi-CM Yogi

सीएम योगी ने PM मोदी के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- जिद है एक सूरज उगाना है….

21/11/2021
Akhilesh Yadav

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज़, कही ये बात

16/07/2022
sushant ankita

सुशांत सिंह राजपूत की याद में अंकिता लोखंडे ने शेयर किया डांस वीडियो

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version