• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खां विवाद पर पहली बार बोले अखिलेश यादव, कहा- सपा उनके साथ

Writer D by Writer D
24/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
azam khan -akhilesh yadav

azam khan -akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आजम खां (Azam Khan) विवाद पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी आजम खां के समर्थन में खड़ी है। हम उनकी जमानत के प्रयास करेंगे। दूसरी ओर, सपा प्रतिनिधिमंडल के आजम से सीतापुर में मुलाकात न होने पर अखिलेश ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

शुक्रवार को सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव आजम खां से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बयान दिया था कि अखिलेश यादव आजम की जमानत के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं। अगर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव प्रदर्शन करते, तो जरूर आजम को जमानत मिल जाती। पर, इसके लिए प्रयास नहीं किये गये। शिवपाल के इस बयान से हड़कंप मच गया।

अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में महिला उपनिरीक्षक रश्मि यादव के परिजनों से मिलने के लिए गये थे। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पर राजनीतिक दबाव है। पुलिसकर्मियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है और उनकी मदद से सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी नाकामियां छिपा रही है।

आजम खान से मिलने पहुंचे रविदास मेहरोत्रा, सांसद ने किया इंकार

अमेठी जिले के थाना मोहनगंज में तैनात दरोगा रश्मि यादव का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे से लटका मिला था। राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज की निवासिनी रश्मि यादव लगभग दो वर्षों तक थाना मोहनगंज में स्थापित महिला चौकी प्रभारी के पद पर तैनात रहीं। अखिलेश यादव ने रविवार को उनके परिजनों से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिसकर्मियों का इस्तेमाल कर चुनाव जीते जा रहे हैं। पहले पंचायत चुनाव और फिर यूपी चुनाव में साफ नजर आया कि पुलिसकर्मियों पर भाजपा सरकार को जिताने का दबाव था।

रश्मि यादव की आत्महत्या पर परिजनों ने कई सवाल खड़े किये। इस पर अखिलेश यादव ने न्यायिक जांच व मुआवजा दिलाने के साथ उच्चस्तरीय जांच कराने की बात के साथ विधानसभा में भी मुद्दा उठाने की बात कही। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लीगल तौर पर जो संभव होगा, मदद करेगी।

Tags: akhilesh yadavazam khanLucknow Newsup news
Previous Post

प्रधानमंत्री की मंशा है कि ग्राम पंचायतें देश के विकास की धुरी बनें : सीएम योगी

Next Post

यूपी में कोरोना के 213 नये मामले आए, दो मौतें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
Bus
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग से सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

20/05/2026
Swatantra Dev Singh
उत्तर प्रदेश

जब-जब भर्तियां निकलती थीं ‘चाचा-भतीजा’ लूटने के लिए झोला लेकर निकल पड़ते थे : स्वतंत्र देव सिंह

20/05/2026
Next Post

यूपी में कोरोना के 213 नये मामले आए, दो मौतें

यह भी पढ़ें

NCB समन भेजने की तैयारी में

सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को NCB समन भेजने की तैयारी में

14/09/2020

गैंगस्टर एक्ट में फरार 15 हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

16/01/2022
Unwanted Hair

फेस के अनचाहे बालों से है शर्मिंदा, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version