• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगामी त्योहारों को देखते हुए कोविड-19 के प्रति विशेष सावधानी बरते : सीएम योगी

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों एवं पार्कों को देखते हुए कोविड-19 के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए बाजारों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यम के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को बाजारों सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्थापित करते हुए इनके माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव व सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए।

जानें कब होंगी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं?

उन्होंने कहा कि सभी जिलो में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर पूरी सक्रियता से संचालित किये जाएं। प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से आने वाले लोगों की काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग ज्यादा से ज्यादा की जाए। उन्होंने ‘ई-संजीवनी’ एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन ओपीडी सेवा का लाभ दिलाया जाए।

गौरतलब है कि प्रदेश में 02 लाख लोगों द्वारा अब तक ‘ई-संजीवनी’ एप के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया गया। इस एप का उपयोग करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश का द्वितीय स्थान है।

प्रयागराज : दारोगा की बेटी ने मारी थी भाई को गोली, फिर रचा लूट का ड्रामा

श्री योगी ने कहा कि दीपावली के बाद मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन करने के सम्बन्ध में सभी तैयारियां कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले में कोविड-19 के सम्बन्ध में रैपिड एण्टीजन टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने धान खरीद में किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीद केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों से धान क्रय किया जाए।

अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में बदलाव, 13 नवंबर को राम की पौड़ी पर जगमगाएंगे दिये

उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थल के संरक्षित गोवंश के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गो-आश्रय स्थल पर रात्रि में केयर टेकर अवश्य रहे। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में गोवंश को ठण्ड से बचाने के लिए सभी प्रबन्ध करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार,सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: corona cases in upcorona virus updatesCOVID-19up newsYogi News
Previous Post

भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है : अखिलेश

Next Post

हम हिम्मत हारने वालों में नहीं हैं, 2023 के लिए अभी से संघर्ष करेंगे : कमलनाथ

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
कमल नाथ के भाई व भाभी की हत्या Kamal Nath's brother and sister-in-law murdered

हम हिम्मत हारने वालों में नहीं हैं, 2023 के लिए अभी से संघर्ष करेंगे : कमलनाथ

यह भी पढ़ें

STF

सरकारी पिस्टल लूट का खुलासा करने वाली एसटीएफ टीम को एक लाख का इनाम

23/03/2021
Uttarakhand assembly session

उत्तराखंड में महिलाओं को आरक्षण व धर्मांतरण पर रोक सरीखे दो ऐतिहासिक विधेयक पास

30/11/2022

सिंगापुर के अनुभव से हरियाणा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: CM सैनी

07/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version