• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमण से गांवों को बचाने के लिए विशेष सतर्कता की जरूरत : योगी

Writer D by Writer D
02/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड-9 टीम के साथ हुई बैठक में कहा कि कोविड संक्रमण से गांवों को बचाना होगा। गांवों के प्रति विशेष सतर्कता की जरूरत है। इस संबंध में सभी प्रकार की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। गांवों में आने वाले हरेक प्रवासी की टेस्टिंग की जाए। उन्हें नियमानुसार क्वॉरन्टीन भी किया जाए।

उन्होंने प्रदेश के सभी 97 हजार राजस्व गांवों में कोविड टेस्टिंग का वृहद अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आरआरटी की संख्या बढ़ाने, निगरानी समितियों से सहायता, जो अस्वस्थ हों या पॉजिटिव पाए जाएं, उन्हें मेडिकल प्रोटोकॉल के मुताबिक उपचार तथा उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस वृहद टेस्टिंग ड्राइव के सफल क्रियान्वयन के लिए समुचित तैयारी पूरी कर लें तथा इसके लिए 04 मई से स्पेशल ड्राइव शुरू करें।

उप्र: पिछले 24 घंटे में 30,983 नए कोविड केस, 36 हजार 650 मरीज डिस्चार्ज

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 30,983 नए कोविड केस सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 36,650 लोग उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं, यह स्थिति संतोषप्रद है। मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स, दो गज दूरी जैसे कोविड विहेवियर को सभी लोग अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। कोविड से बचाव ही इसका उपचार है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन टेस्टिंग को विस्तार दिया जा रहा है। बीते 24 घंटों में हमने 2,97,021 सैम्पल टेस्ट किए हैं, इनमें से 1,28,000 से अधिक टेस्ट केवल आरटीपीसीआर माध्यम से हुए। यह एक रिकॉर्ड है। उत्तर प्रदेश में अब तक 4.13 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

पहली बार पार्षद के बाद ग्राम प्रधान बनी ‘किन्नर’ काजल किरन

उन्होंने कहा कि कोविड से लड़ाई में टीकाकरण एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है। अब तक प्रदेश के 1,03,54,904 लोगों को पहली डोज और 23,74,880 लोगों को दूसरी डोज़ लग चुकी है। इस तरह प्रदेश में 1.27 करोड़ डोज एडमिनिस्टर की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण प्रारम्भ हो गया है। एक मई को अधिक एक्टिव केस वाले सात जिलों के 86 केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया। उत्साह के साथ लोगों ने इसमें सहभागिता की। टीकाकरण के इस अभियान को और तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाए।

अंतरराज्यीय बस सेवा को तत्काल स्थगित करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए आवागमन को न्यूनतम तथा अंतरराज्यीय बस सेवा को तत्काल स्थगित करने का निर्देश दिया है। वायु सेवा से आवागमन करने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य किया जाए। ट्रेनों से आने वालों की तापमान जांच, संदिग्ध हों तो एंटीजन टेस्ट आदि कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही न हो।

‘बिकरु’ में 25 साल बाद उगा लोकतंत्र का सूरज, मधु बनीं प्रधान

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर सहित सभी प्रकार की हेल्पलाइन में सेवाएं दे रहे कार्मिक मरीज अथवा उनके परिजनों को सही और समुचित जानकारी दें। उनके साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए।

उप्र के लिए रेमडेसीवीर की प्रतिदिन 50 हजार वॉयल आवंटन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में रेमडेसीवीर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिदिन 50,000 वॉयल का आवंटन किया गया है। यह नवीन आवंटन प्रदेश में रेमडेसीवीर की आपूर्ति सुचारु रखने में बहुत उपयोगी होगी। स्वास्थ्य मंत्री इस जीवनरक्षक दवा की मांग और आपूर्ति के वितरण की स्वयं मॉनिटरिंग करें। मांग, आपूर्ति और वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न होनी चाहिए। इसकी कालाबाजारी न हो, यह सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में बेड की क्षमता को दोगुनी करने की कार्यवाही तेज की जाए। लखनऊ के आरएमएल में कोविड बेड की संख्या बढ़ाई जाए। केजीएमयू में जल्द ही डेढ़ सौ बेड जल्द ही और कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। कैंसर हॉस्पिटल और डीआरडीओ द्वारा तैयार विशेष हॉस्पिटल भी बहुत जल्द क्रियाशील हो जाएंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री इसकी हर दिन मॉनिटरिंग करें।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

भाजपा सरकार को चिता की नहीं चुनाव की चिंता थी : संजय सिंह

Next Post

देश की जनता के जीवन से खिलवाड़ बंद हो : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

देश की जनता के जीवन से खिलवाड़ बंद हो : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

पौष पुत्रदा व षटतिला एकादशी कब है, जानें पूजा मुहूर्त व व्रत पारण टाइमिंग

23/11/2024

बसंत पंचमी के दिन जरूर करें सरस्वती चालीसा का पाठ

04/02/2022
bjp

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 148 नामों पर बीजेपी ने लगाई मुहर

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version