• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

Writer D by Writer D
07/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
road accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसा नगर रोड पर हथेरुआ मोड़ के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इसमें दो अपने घर के अकेले थे। हादसे के बाद से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त घर से मेला घूमने के लिए निकले थे।

घाटमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा ढाबा के पास रफ्तार का कहर दिखाई दिया जहां गुरुवार को तेज बारिश के चलते अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में कार में सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की बॉडी तोड़ते हुए शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि कार में सवार युवक एक ही गांव के निवासी थे जो कि अमौली गांव में मेला जाने की बात कहकर निकले थे।

वहीं जैसे ही उनकी गाड़ी कृष्णा ढाबा के पास पहुंची तभी बारिश के चलते उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही आनन-फानन में लोग गाड़ी के पास पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार के शीशे तोड़कर तीनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुरियां निवासी सियाराम कुटार का 21 वर्षीय बेटा अभिषेक गांव निवासी अपने दोस्तों राम सजीवन का 25 वर्षीय बेटा जितेंद्र और अशोक कुमार का 20 वर्षीय बेटा अंकित सिंह के साथ कार से गुरुवार को घूमने निकला था। हादसे में तीनों की मौत हो गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: accidentcar accidentkanpur newsup news
Previous Post

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल

Next Post

ससुराल में युवक की गोली मारकर हत्या, ससुर व साले पर रिपोर्ट दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
CM Yogi ki Pati
Main Slider

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं- सीएम योगी

07/09/2026
Delhi Building Collapse
क्राइम

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

07/09/2026
Sushma Kharkwal
उत्तर प्रदेश

लखनऊ ने रचा इतिहास, स्वच्छ हवा के मामले में देशभर में नंबर-1

07/09/2026
Acharya Balkrishna
Main Slider

आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, फर्जी पासपोर्ट मामले में बरी

07/09/2026
Next Post
murder

ससुराल में युवक की गोली मारकर हत्या, ससुर व साले पर रिपोर्ट दर्ज

यह भी पढ़ें

Kaal Sarp Dosh

काल सर्प दोष से है परेशान, निवारण के लिए सावन में करें ये उपाय

29/07/2026
Google Doodle New Year’s Eve: पार्टी स्टाइल में गूगल कर रहा नए साल का स्वागत, 2025 को भी किया याद

नए साल के जश्न में Google का खास अंदाज़, 2025 को भी किया याद

31/12/2025
Mayawati

मायावती ने सपा को दिया करारा जवाब, योगी की तारीफ से सियासत गर्म!

09/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version