• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ़्तार कार ने दो को रौंदा, TET की परीक्षा देने जा रहे थे कार सवार

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। टीइटी की परीक्षा देने जा रहे लोगों की कार ने सुबह करीब आठ बजे अनियंत्रित होने के बाद दो लोगों को रौंदकर मार डाला। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दोनों टीइटी अभ्‍यर्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने भेज दिया।

इस दौरान दोनों अभ्‍यर्थियों ने परीक्षा देने का हवाला भी दिया लेकिन पुलिस ने दो लोगों की जान जाने का हवाला देकर आरोपितों पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

रविवार की सुबह मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा पुल के पास अनियंत्रित कार एक अधेड़ सहित एक चार साल की बालिका को टक्कर मारते हुए खाई में चली गई। हालांकि, संयोग से कार एक पेड़ में टकराने के बाद रुक गयी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के विषय में बताया जाता है कि घटनास्थल के पास ही सोनी पासवान (चार वर्ष) पुत्री दिनेश पासवान निवासी असना बहादुरा अपने दरवाजे के पास खड़ी थी एवं दिनेश शर्मा (50) वर्ष पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी असना थाना मनियर बहादुरा चट्टी से चाय पीकर अपने घर लौट रहे थे कि अनियंत्रित कार दोनों को रौंदते हुए खाई में चली गई।

घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी मनियर पुलिस तथा 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस के आने के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

UPTET Exam 2021: दूसरे के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार

कार में सवार होकर जा रहे अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिव जी गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर पांच एवं अजीत कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर 12 को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने पर बैठा लिया। दोनों युवकों ने बताया कि दोनों ही टीइटी परीक्षा देने जा रहे थे। एक की परीक्षा गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर एवं एक की परीक्षा बंशी बाजार इंटर कॉलेज में थी।

Tags: accident newsbalia newscar accidentcrime newsup newsUP TET 2021
Previous Post

UPTET Exam 2021: दूसरे के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार

Next Post

हरिद्वार को नशा मुक्त करेंगे : सतपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

हरिद्वार को नशा मुक्त करेंगे : सतपाल

यह भी पढ़ें

Cyclone Ditwah

‘जवाद’ की दस्तक के साथ शुरू हुई बरसात, NDRF की 64 टीमें तैनात

04/12/2021
अरेस्ट भतीजे के लिए कांग्रेस MLA ने थाने में दिया धरना

अरेस्ट भतीजे के लिए कांग्रेस MLA ने थाने में दिया धरना, बोलीं- बच्चे हैं, थोड़ी पी ली तो…

19/10/2021
CM Yogi

शारदीय नवरात्रि में गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, प्रदेश-देश व लोककल्याण की कामना की

28/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version