• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : एके शर्मा

Writer D by Writer D
31/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा  मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने पावर कारपोरेशन और उससे सम्बंधित डिस्काम के कार्यों तथा प्रदेश स्तर का लखनऊ में स्थापित 1912 कॉल सेंटर का निरीक्षण करके बिजली व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन किया एवं उपभोक्ता हित में नयी व्यवस्थाएं बनायी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनने एवं समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया को गम्भीरता से लिया है।

उन्होंने उपभोक्ता सम्बंधी सुविधाओं को बढ़ाने के साथ उनकी शिकायतों को शीघ्र सुनने एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उपभोक्ता हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी 05 डिस्काम (पश्चिमांचल, दक्षिणांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल एवं केस्को) मुख्यालय के साथ-साथ उप्र पावर कारपोरेशन मुख्यालय, शक्ति भवन पर 24 घंटे (24×7) संचालित होने वाले कण्ट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क को शीघ्र स्थापित कराया जाय, जहां पर उपभोक्ता कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करायेगा और समस्याओं का समयबद्ध रूप से निस्तारण कराया जाये।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि सभी डिस्काम के मुख्यालय पर 24 घंटे संचालित किये जाने वाले कमान्ड एवं कण्ट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनने एवं उनके समाधान के लिए त्वरित प्रयास किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था की जा रही है जो कि आज से प्रारम्भ हो जायेगी।

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ सफाई का महायज्ञ

उन्होंने कहा कि डिस्काम स्तर पर उपभोक्ताओं की जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पायेगा। उसका समाधान ऊर्जा मंत्री की निगरानी में प्रदेश स्तर पर शक्ति भवन में स्थापित होने वाले कमान्ड एवं कण्ट्रोल रूम के माध्यम से किया जायेगा।

इस पूरी व्यवस्था को ऊर्जा शक्ति का नाम देते हुए ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने बताया कि प्रत्येक डिस्काम स्तर पर 24 घंटे चलने वाली कई टेलीफोनों से युक्त टोल फ्री व्यवस्था प्रारम्भ की गयी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपनी समस्याओं के शत- प्रतिशत निस्तारण के लिए उन नम्बरों पर सम्पर्क करें।

डिस्काम स्तर पर किये गये प्रयास के बाद अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता, तो राज्य स्तर की व्यवस्था जो लखनऊ में स्थापित की गयी है उसके टेलीफोन नं, व्हाट्सअप नं, ट्विटर हैण्डल और ई-मेल आईडी के माध्यम से शिकायत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता से लेने के लिए ऊर्जा विभाग के सभी घटकों को, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ सफाई का महायज्ञ

Next Post

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई को मुंह से छीनी जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
ipl 2022

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई को मुंह से छीनी जीत

यह भी पढ़ें

Cow

गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की जरूरत: हाईकोर्ट

04/03/2023
Piercing

नाक-कान का छेद हो गया है बंद, तो इस ट्रिक से मिनटों में पहन लेंगी इयररिंग्स और नोज पिन

12/01/2025
suresh khanna

अक्टूबर माह में कुल 11 हजार 670.12 करोड़ रूपए का आया राजस्व

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version