• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ-आगरा के साथ ही अब सभी निकायों में चलेगा ’थूकना मना है’ अभियान

Writer D by Writer D
02/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Spitting is Prohibited

Spitting is Prohibited

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगरों के व्यवस्थापन को वैश्विक मापदंड के अनुरूप बनाये जाने के लिए नगरों को गुड-टू-ग्रेट बनाये जाने का प्रयास निरन्तर चल रहा है। इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत राजधानी में स्वच्छता के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर थूकने एवं गंदगी फैलाने से रोकथाम के लिए एक ऑटो रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारम्भ निदेशक, स्थानीय निकाय नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने लगभग 100 ऑटो को हरी झण्डी दिखाकर किया। निदेशक महोदया ने इस अवसर पर कहा कि ’थूकना मना है’ अभियान (Spitting is Prohibited) अभी आगरा एवं लखनऊ में प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था। अब यह अभियान प्रदेश के सभी निकायों में चलेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की कि शहरों को स्वच्छ बनाने के इस अभियान में अपना सहयोग करें।

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय एवं नगर निगम लखनऊ द्वारा जी-20 के अंतर्गत किए गए सौन्दर्यीकरण की निरन्तरता बनाये रखने के लिए एवं गंदगी को रोकने के लिए ‘‘थूकना मना अभियान’’ (Spitting is Prohibited)  23 फरवरी, 2023 से 01 मार्च, 2023 तक चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 01 मार्च को सार्वजनिक स्थलों पर थूकने एवं गंदगी फैलाने से रोकथाम के लिए ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं चालको के साथ अभिमुखीकरण एवं परिचर्चा कार्यक्रम तथा जनजागरुकता हेतु ऑटो रैली का आयोजन चारबाग स्थित रविन्द्रालय से निदेशक, स्थानीय निकाय नेहा शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। अभियान के अन्तर्गत ऑटो चालकों के माध्यम से यात्रियों को जागृत करने के लिए अपील की गयी। साथ ही इस बात से भी अवगत कराया गया कि नगर निगम व अन्य विभागों द्वारा इन्वेस्टर समिट के दौरान लखनऊ महानगर को खूब सजाया था। शहर की सुन्दरता व स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए चलाए जा रहे ’पीकू न बनो’ ’थूकना मना है’ (Spitting is Prohibited) अभियान को आगे बढ़ाते हुए 100 ऑटो पर अभियान की ब्रांडिंग भी की गई है।

अभियान में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की दिशा-निर्देशों के अनुरूप साफ-सफाई, लिटर फ्री जोन बनाना, रेड एवं येलो स्पॉट बनाया जाना, ओपर यूरिनेशन की रोकथाम ज़ीरो टॉलरेंस के आधार पर किया जाना है। अभियान को सफल बनाये जाने के लिए उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट (प्रबंधन, संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली, 2021 के विहित प्राविधानों के अनुरूप थूकना, पेशाब करना, मल त्यागने, कूड़ा कचरा एकत्रित किए जाने पर जुर्माना की कार्यवाही सांकेतिक रूप से की गयी है। खुले में गंदगी करने पर मिस्टर पीकू का खिताब देकर हतोत्साहित किया गया है।

सरायसादी में लगेगा 5000 किलोवाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट

अभियान के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ द्वारा सांकेतिक रूप से अब तक कुल 330 चालान कर रु0 1,29,170 का जुर्माना किया गया है। अभियान अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर थूकने एवं गंदगी फैलाने से रोकथाम के लिए ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ परिचर्चा कर शहर को साफ़ सुथरा बनाये रखने में सहयोग करने की भी अपील की गयी। नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों, मीडिया बंधुओं तथा सम्मानित जनता, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने नौशाद अली को ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की भी घोषणा की और अगले सप्ताह तक लखनऊ महानगर में निर्धारित ऑटो रिक्शा ठहराव स्थलों पर संचालन ऑटोरिक्शा यूनियन द्वारा करवाने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त अवनीन्द्र सिंह, संयुक्त मोर्चा की ओर से पंकज दीक्षित, किरण सिंह, अर्चना रस्तोगी, किशोर पहलवान, राजेश राज, नौशाद अली, पीयूष वर्मा, जिया राय, सोनू रावत, राजन सिंह, राघवेन्द्र सिंह, नरेश ग्रोवर, जगदीश तनुजा जी सहित सैकड़ों ऑटो चालक उपस्थित रहे।

Tags: Lucknow NewsNeha SharmaSpitting is Prohibited Campaign
Previous Post

सरायसादी में लगेगा 5000 किलोवाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट

Next Post

नारी सशक्तिकरण समय की मांग: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
CM Dhami

नारी सशक्तिकरण समय की मांग: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति, करवा चौथ पर इन नियमों का करें पालन

14/10/2024
National Panchayati Raj Day

National Panchayati Raj Day: महिलाओं की राजनीति में बाधा बनते सरपंचपति

23/04/2023
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद पर दायर हुआ एक नया केस

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version