• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्पेशल पुलिस ऑफिसर ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
05/02/2025
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
SPO arrested on charges of drug smuggling

SPO arrested on charges of drug smuggling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। पुलिस ने उसके पास से हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी मंगलवार को गश्त के दौरान हुई, जब पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर में गश्त कर रही एक पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जब पुलिस ने उसकी पहचान की तो पता चला कि वह माइकल जैक्सन नाम का विशेष पुलिस अधिकारी यानि एसपीओ है, जो उधमपुर जिला पुलिस लाइंस में तैनात था। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। इस घटना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग के लिए गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस फोर्स का एक सदस्य ही अगर ड्रग तस्करी में शामिल पाया जाता है, तो यह एक चिंताजनक संकेत है। इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल कई उठते हैं। उधमपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी का किसी बड़े ड्रग रैकेट से संबंध तो नहीं है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा था या फिर वह अकेले ही इस काम को अंजाम दे रहा था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितनी बार ड्रग्स की तस्करी की है और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Tags: Jammu NewsNational news
Previous Post

आस्था की डुबकी लगाकर पीएम मोदी ने दिया एकता का संदेश

Next Post

Delhi Election: सीलमपुर में बुर्के पर बवाल, BJP ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
CM Dhami handed over appointment letters to 187 youth
Main Slider

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

03/07/2026
Parliament Monsoon Session
नई दिल्ली

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, जानिए एजेंडे में क्या-क्या

03/07/2026
Next Post
Delhi Election

Delhi Election: सीलमपुर में बुर्के पर बवाल, BJP ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी ने गोरखपुरवासियों को दिया 80 करोड़ का तोहफा, जनता दर्शन में सुनी फरियाद

14/07/2021
burning body

सर्विस सेंटर ने मोबाइल ठीक करने से किया इंकार, कस्टमर ने खुद को लगाई आग

14/11/2020

सीएम योगी ने बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की, DM को दिए निर्देश

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version