• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रीम-11 द्वारा निवेश किये जाने से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ड्रीम-11 के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहर से लेकर गांव तक खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है।

आज फैन्टेसी स्पोर्टस् प्लेटफार्म ड्रीम-11 की मैनेजमेंट टीम ने वर्चुअल संवाद कर राज्य में स्पोर्टस् इको सिस्टम विकसित करने पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने सहित कई प्रस्ताव भी दिये।

श्री सिंह ने ड्रीम-11 के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहर से लेकर गांव तक खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्पोर्ट कल्चर को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता में है।

लखनऊ सहित 14 शहरों में खुले क्रॉस डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में उत्तर प्रदेश में करोड़ों की संख्या में खेल प्रेमी ऑनलाइन स्पोर्ट्स प्लेटफार्म से जुड़े है। ड्रीम-11 द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश किये जाने से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और गांव-गिरांव में बैठा व्यक्ति भी आसानी से इससे जुड़ सकेगा। साथ-साथ सरकार को भी इस प्लेटफार्म के माध्यम से आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के खेल एवं न्याय विभाग के परामर्श के बाद ड्रीम-11 के प्रस्ताव पर उचित निर्णय लिया जायेगा।

खादी भवन में आयोजित ऑनलाइन बैठक में ड्रीम-11 की ओर किरन विवेक नन्दा ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से फैन्टेसी स्पोर्टस् प्लेटफार्म के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ड्रीम-11 के ब्रांड एम्बेसडर क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट इको सिस्टम के तहत खेल संस्कृति का विकास, खेल सहभागिता को प्रोत्साहन, राजकोष में योगदान तथा कबड्डी, हाॅकी, वालीबाल तथा हैण्डबाल जैसे स्थानीय खेलों का विकास किया जायेगा।

निजी विवाद संबंधी मामलों में जनहित याचिका स्वीकार्य नहीं : उच्च न्यायालय

श्री सिंह ने कहा कि इसके अलावा जमीनी स्तर पर खेल अवस्थापना के विकास में भी ड्रीम-11 की सहभागिता होगी। दूर-दराज में खेल प्रतिभाओं को खोजने में मदद मिलेगी। साथ ही ओलम्पिक के लिए खिलाड़ियो की प्रतिभा को निखारने का भी कार्य किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल प्रौद्योगिकी स्टार्टअप का विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों खेल तकनीकी की जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी।

Tags: latest UP newsSiddharth Nath
Previous Post

लखनऊ सहित 14 शहरों में खुले क्रॉस डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर

Next Post

अगली फसल के लिए खाद-बीज आदि किसानों को उपलब्ध कराए : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post

अगली फसल के लिए खाद-बीज आदि किसानों को उपलब्ध कराए : सहगल

यह भी पढ़ें

कमलनाथ

कांग्रेस महल में नहीं जाती है, महल कांग्रेस में आते हैं : कमलनाथ

12/10/2020
आवास एप

मकान तलाशने के लिए आवास ऐप का लोर्कापण, आवासीय परियोजनाओं की मिलेगी सारी जानकारी

01/08/2020
RSBI Rajasthan Board

RSBI राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं के एग्जाम इस डेट से हो सकती है शुरू

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version