• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा का अपने ही गढ़ में सूपड़ा साफ, फिरोजाबाद में बीजेपी को मिली जबरदस्त जीत

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद, राजनीति
0
block pramukh firozabad

block pramukh firozabad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सेंधमारी कर दी है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर कब्जा जमाया तो 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। जबकि समाजवादी पार्टी का अपने ही गढ़ में सूपड़ा साफ हो गया।

फिरोजाबाद जिले में 9 ब्लॉक हैं, जिसमें 3 ब्लॉक एटा, टूंडला और नारखी ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, लेकिन आज 6 ब्लॉक में हुए मतदान में 4 ब्लॉक प्रमुख के पद भाजपा की झोली में आ गए। दो पर निर्दलीय विजयी हुए हैं जबकि समाजवादी पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हुई है।

फिरोजाबाद ब्लॉक में डॉक्टर लक्ष्मी नारायण यादव को 59 वोट मिले और जीत हासिल की। जबकि इनके प्रतिद्वंदी इंद्रपाल सिंह गुर्जर (सपा) को 49 वोट मिले। जसराना ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की लड़ाई भाजपा के स्थानीय नेताओं की नाक का सवाल बन गया।

हाथवंत ब्लॉक में उलटफेर

भाजपा ने जसराना से अपना कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारा था। निर्दलीय के तौर पर जसराना के बीजेपी विधायक रामगोपाल की पत्नी संध्या लोधी मैदान में थीं और उनका मुकाबला संजीव यादव जो भाजपा के ही जिला मंत्री हैं से था। लेकिन संध्या लोधी को 34 वोट मिले और संजीव यादव को 29 वोट। संध्या 5 वोटों के अंतर से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत गई हैं।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की बंपर जीत, CM योगी बोले- PM के मार्गदर्शन से संभव

सबसे बड़ा उलटफेर हुआ हाथवंत ब्लॉक में जहां पर 75 वोट में से 72 वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी की स्वाति चौहान को महज 28 वोट मिले जबकि निर्दलीय सुरेशचंद को 44 वोट मिले जिससे यह सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई।

शिकोहाबाद में बीजेपी की जीत

शिकोहाबाद ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी की कुमारी प्रिया यादव को 51 वोट मिले और समाजवादी पार्टी समर्थित रूबी यादव को 37 वोट मिले। इस तरह से प्रिया यादव विजयी रहीं। आराव ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी कमलेश राजपूत जीत गए। इसी तरह मदनपुर ब्लॉक से निर्दलीय पुष्पा देवी पत्नी नरेश चंद को 62 वोट मिले और विजयी रहीं। निर्दलीय सरला देवी पत्नी समर सिंह को 20 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहीं।

हालांकि फिरोजाबाद में हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉक्टर दिलीप यादव ने आरोप लगाया है कि उनके मतदाताओं को कई जगह वोट डालने नहीं दिए गए। इसको लेकर सपा के जिलाध्यक्ष ने धरना भी दिया लेकिन पुलिस प्रशासन ने समझा कर मामले को शांत किया।

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि मतदान पूर्णतय शांतिपूर्ण रहा. पुलिस के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

Tags: #agraagra electionAgra Hindi Samacharagra newsAgra News in HindiBJP leadersblock pramukhblock pramukh election 2021block pramukh election dateblock pramukh election newsfirozabadLatest Agra News in Hindimainpuri political newsup block chief electionup block chief election 2021 dateUp block pramukhup block pramukh chunavUp block pramukh chunav 2021up block pramukh chunav 2021 dateup block pramukh chunav newsup block pramukh electionup block pramukh election 2021ब्लॉक प्रमुखब्लॉक प्रमुख चुनावयूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021
Previous Post

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की बंपर जीत, CM योगी बोले- PM के मार्गदर्शन से संभव

Next Post

सरेआम पत्रकार की पिटाई से खुली भाजपा के गुंडाराज की पोल : प्रियंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
priyanka gandhi

सरेआम पत्रकार की पिटाई से खुली भाजपा के गुंडाराज की पोल : प्रियंका

यह भी पढ़ें

बिकरू कांड: विकास दुबे एनकाउंटर में जांच आयोग ने पुलिस को दी क्लीन चिट

20/08/2021
Petrol

विजयादशमी पर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के रेट

15/10/2021

लाख कोशिश के बाद भी पैसा नहीं टिकता, तो अपनाए ये तरीका

05/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version