• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Writer D by Writer D
11/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
SP's protest over workers' issues

SP's protest over workers' issues

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मजदूर हितों और घरेलू कामगार महिलाओं की मांगों को लेकर समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में प्रदर्शन किया। दारुलशफा से जनभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आरएलडी कार्यालय के पास रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक की स्थिति बन गई।

प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। महिला कार्यकर्ताओं ने चम्मच से थाली बजाकर विरोध जताया। उन्होंने “मजदूर विरोधी सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

घरेलू कामगारों के लिए अलग बोर्ड की मांग

प्रदर्शनकारियों ने घरेलू कामगार महिलाओं के लिए अलग कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग की। उनका कहना था कि घरेलू कामगार महिलाएं लंबे समय से शोषण, सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों का सामना कर रही हैं।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों और घरेलू कामगारों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि घरेलू कामगार महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

20 मिनट तक पुलिस से तकरार

जनभवन की ओर जाने से रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच करीब 20 मिनट तक बहस होती रही। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, जबकि पुलिस उन्हें रोकती रही।

बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।

Tags: Lucknow News
Previous Post

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.
उत्तर प्रदेश

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

11/08/2026
Next Post
Bashar al-Assad

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

यह भी पढ़ें

ANTF

अब अवैध नशे के सौदागरों की खैर नहीं, योगी सरकार एएनटीएफ को करेगी और मजबूत

13/12/2025
Unwanted Hair

अनवांटेड बालों से मिलेगा छुटकारा, करें ये उपाय

11/03/2024
Shahjahan Sheikh

संदेशखाली हिंसा का मास्टरमाइंड शाहजहां शेख अरेस्ट, 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया टीएमसी नेता

29/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version