• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा का लहरायेगा परचम: अखिलेश यादव

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा और रालोद प्रत्याशी सभी सातों सीटों पर विजय हासिल करेंगे।

श्री यादव ने रविवार को कहा कि तीन नवम्बर को होने वाले विधान सभा के उपचुनावों में सातों सीटों पर जनता ने भाजपा को हराने और समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है। अपनी हार के अंदेशे में भाजपा अब सत्ता का दुरूप्रयोग कर मतदाताओं को भयभीत करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा को लोकतंत्र, लोकलाज और लोकमर्यादा के प्रति कभी आस्था नहीं रही है। वह तो सत्ता पाने के लिए कुछ भी गलत करने में परहेज नहीं करती है।

सीएम योगी ने वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र नारायण मिश्रा के निधन पर जताया शोक

उन्होने कहा कि उपचुनावों में मतदान की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनी रहे इसके लिए चुनाव आयोग को संवेदनशील क्षेत्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बल लगाना चाहिए और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कड़ाई बरतनी चाहिए।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि उप चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार के मंत्री सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। बेसिक शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है। प्रधानों, कोटेदारों, लेखपालों और पुलिस कर्मियों को धमकी और प्रलोभन देकर भाजपा सरकार मनमानी करने पर उतारू है लेकिन भाजपा की नीति, नीयत, चाल और चरित्र से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है। भाजपा राज में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है। लोगों का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया है। हर तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं नफरत की भाजपाई राजनीति ने समाज को बांटने और सामाजिक न्याय की ताकतों को कमजोर करने की कोशिश की है।

डॉक्टर भगवान का रूप माना जाता है, तो साधु-संत भगवान के मेसेंजर होते हैं : ब्रह्मचारी

विधानसभा उपचुनावों में छह सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है जबकि बुलंदशहर की सीट से राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी अपना समर्थन सहयोग दे रही है।

श्री यादव ने कहा कि इन क्षेत्रों की जनता जानती है कि समाजवादी सरकार विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने अपने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के काम पर अपना नाम देने का ही प्रयास किया है। इसलिए मतदाता अब भ्रमित होने वाले नहीं है। भाजपा के बहकावे और झूठे वादों से कोई भटकने वाला नहीं है।

Tags: accusations on BJPakhilesh yadavelection commissionelections in UPhindi newsnews in hindinews of AkhileshUP Assembly By Electionvotersअखिलेश की खबरअखिलेश यादवचुनाव आयोगभाजपा पर आरोपमतदातायूपी में चुनावयूपी विधानसभा उप चुनावयूपी विधानसभा उपचुनाव
Previous Post

महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे, ली विजयी विदाई

Next Post

भारत ने पाक को दी कड़ी चेतावनी, कहा- गिलगित-बाल्टिस्तान से खाली करो अवैध कब्जा

Desk

Desk

Related Posts

PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Next Post
भारत ने पाक को दी कड़ी चेतावनी India gave a strong warning to Pakistan

भारत ने पाक को दी कड़ी चेतावनी, कहा- गिलगित-बाल्टिस्तान से खाली करो अवैध कब्जा

यह भी पढ़ें

Firing

एटीएस के DSP और दरोगा को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

18/07/2023
मायावती Mayawati

मायावती बोलीं- हाथरस कांड की सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

03/10/2020
arrested

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का बिधूना पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version