• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इस दिन से मिलेगी Sputnik V वैक्सीन

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sputnik-V

Sputnik-V

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में आगामी 15 जून से रूस निर्मित कोरोना वायरस रोधी टीका ‘स्पुतनिक वी’ के मिलने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। भारत में डॉ रेड्डी प्रयोगशाला का रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के साथ भारत में ‘स्पुतनिक वी’ टीके की 12.5 करोड़ खुराक बेचने को लेकर करार हुआ है।

‘स्पुतनिक वी’ टीके के भंडारण के लिए विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है इसे शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर रखा जाता है। ‘स्पुतनिक वी’ का विकास गामेलेया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इपिडेमोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने किया है और कोरोना वायरस के खिलाफ इसका असर 94.3 प्रतिशत तक है।

गौरतलब है कि बीते चार जून को ही भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को भारत में निश्चित शर्तों के साथ अध्ययन, परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए कोविड-19 रोधी टीके ‘स्पुतनिक वी’ के उत्पादन की मंजूरी दी है. पुणे स्थित कंपनी ने अपने लाइसेंस प्राप्त हडपसर केंद्र में ‘स्पुतनिक वी’ के उत्पादन के लिए रूस के गेमालिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी के साथ साझेदारी की है।

राज्यपाल ने दिलाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के मनोनीत चीफ जस्टिस संजय यादव को शपथ

भारत को बीते एक मई को रूस से ‘स्पुतनिक वी’ वैक्सीन की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप मिली थी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक ट्वीट में कहा था कि हैदराबाद सीमा शुल्क ने रूस से आयातित कोविड-19 वैक्सीन की खेप की निकासी की प्रक्रिया तेजी से निपटायी। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने कहा था कि रूसी वैक्सीन की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप हैदराबाद पहुंच गई है।

इसके बाद बीते एक जून को कोविड-19 रोधी टीके ‘स्पुतनिक वी’ की 30 लाख खुराक की एक खेप विशेष चार्टर विमान से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाई गई। जीएमआर हैदराबाद एयर कार्गो (जीएचएसी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘रूस से विशेष चार्टर विमान आरयू-9450 के जरिए मंगलवार (1 जून) को तड़के तीन बजकर 43 मिनट पर ‘स्पुतनिक वी’ टीके की 30 लाख खुराक हैदराबाद पहुंची।’

रूस ने 11 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस की वैक्सीन ‘स्पुतनिक वी’ को मंजूरी दी थी। इसके बाद सितंबर में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने ‘स्पुतनिक वी’ के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए एक समझौता किया था। डॉ रेड्डीज को रुसी वैक्सीन के नियंत्रित आपातकालिक उपयोग की अनुमति पहले ही मिल चुकी है।

Tags: delhi newsIndraprastha Apollo HospitalNational newsSputnik V
Previous Post

उत्तर प्रदेश में भाजपा सशक्त स्थिति में : मेनका गांधी

Next Post

हम पर महात्मा गांधी की हत्या के भी आरोप लगे, हम इसकी चिंता नहीं करते : चंपत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
Champat Rai

हम पर महात्मा गांधी की हत्या के भी आरोप लगे, हम इसकी चिंता नहीं करते : चंपत

यह भी पढ़ें

Anupama

शाह हाउस में आई आफत, परिवार को दिखेगी नई ‘अनुपमा’ 

14/01/2023

आनंद गिरि से 7 घंटे तक हुई पूछताछ, आश्रम में लगे CCTV फुटेज खंगालेगी CBI

30/09/2021
Burnt Alive

महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, ननद के साथ हुए झगड़े से थी क्षुब्ध

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version