• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ आगमी सीरीज से 3 खिलाड़ियों को किया बाहर

Desk by Desk
30/06/2021
in Main Slider, खेल
0
Sri Lanka Cricket Board dropped 3 players from upcoming series with India

Sri Lanka Cricket Board dropped 3 players from upcoming series with India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणातिलाका के खिलाफ श्रीलंका क्रिकेट ने बड़ा फैसला लिया है। इन तीनों को भारत के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू सीरीज से बाहर कर दिया गया है। ये जानकारी बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों ने दी। इन तीनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड का दौरा छोड़कर वापस लौटने को कहा गया था। मंगलवार को ये तीनों खिलाड़ी स्वदेश लौट आए। श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों ने कहा कि इन तीनों ने बॉयो बबल कैसे तोड़ा, इसकी जांच इनके दो सप्ताह के अनिवार्य क्वारंटाइन के बाद की जाएगी।

भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज में इनमें से कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं होगा। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि उनके दोषी पाए जाने पर उन पर कम से कम एक साल का बैन लगने की संभावना है। डरहम में पहले वनडे मैच से पहले कुसल मेंडिस और डिकवेला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इन दोनों को डरहम में सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया में वायरल एक दुसरे वीडियो में दनुष्का गुणातिलाका इन दोनों को ज्वॉइन करते हुए दिख रहे हैं। बायो बबल तोड़ने की वजह से इन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले ही बाहर कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल डाॅक्टर्स डे पर चिकित्सकों को दी बधाई

इंग्लैंड ने मंगलवार को खेला गया पहले वनडे 5 विकेट से जीत लिया। दूसरा वनडे गुरुवार को तीसरा वनडे रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले श्रीलंका ने शनिवार को खत्म हुई टी20 सीरीज 0-3 से गंवाई। अक्टूबर 2020 के बाद उसे लगातार पांचवीं टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा  है। इस हार से नाराज फैंस ने टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन छेड़ा। हजारों फैन्स ने फेसबुक पर कुशल मेंडिस और सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलाका के पेज का बायकॉट किया। सिर्फ यही नहीं फैन्स मीम्स भी शेयर करते हुए नजर आए। मीम्स में फैन्स ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को टीवी पर ना देखने की अपील भी की।

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest news
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल डाॅक्टर्स डे पर चिकित्सकों को दी बधाई

Next Post

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आयरलैंड ने अपनी टीम का किया चुनाव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Ireland selected its team against South Africa

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आयरलैंड ने अपनी टीम का किया चुनाव

यह भी पढ़ें

misdemeanor

एक साल से नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

05/03/2022
Schools

यूपी परिषदीय स्कूलों में जारी हुआ कैलेंडर, साल भर में मिलेंगी इतनी छुट्टियां

03/01/2023
कंगन रनौत

रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होने पर कंगना रनौत की टीम ने महेश भट्ट पर साधा निशाना

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version