• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 40 से ज्यादा श्रद्धालु बेहोश

Writer D by Writer D
27/06/2025
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) में एक बड़ी घटना घटी है। रथ यात्रा में भगदड़ मचने से 40 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भगदड़ पुरी में श्री नहर (राजा का महल) के पास हुई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भगदड़ मचने के बाद श्रद्धालु बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़े। आनन-फानन में सभी को पुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को जगन्नाथ के ‘पहाड़ी’ समारोह के दौरान गजपति दिव्यसंघदेव के महल के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। श्रद्धालु एकाएक भागने लगे, जिससे कुछ लोग बेहोश होकर वहीं गिर पड़े।

श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

इस घटना में 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को पुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। CDMO सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को किसी तरह से नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

मालूम हो कि उस दिन बलभद्र के रथ को खींचते समय रस्सी छूने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे। रथ को घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर की ओर खींचा जा रहा था, तभी भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे हादसा हुआ। कई लोगों के लिए दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। धक्का-मुक्की में कई लोग जमीन पर गिर भी गए।

Tags: jagannath rath yatra
Previous Post

मशरूम की खेती से किसानों को आत्मनिर्भर बना रही योगी सरकार

Next Post

आयोजन ऐसा हो जो महामहिम की स्मृतियों में रच-बस जाए : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
पंजाब

शहीद ASI के परिवार को बड़ी मदद, पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
Next Post
CM Yogi

आयोजन ऐसा हो जो महामहिम की स्मृतियों में रच-बस जाए : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

EPFO

आयकर विभाग ने पीएफ ट्रस्ट ए रेटिंग वाली प्रतिभूतियों में कर सकेंगे निवेश

26/10/2020
Murder

झाड़ू लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

12/10/2021
CM Yogi

आह्लादित है मन, धन्य हो गया जीवन: सीएम योगी

10/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version