• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं और बच्चियों के लिए प्रदेश असुरक्षित जंगल हो गया : अखिलेश

Desk by Desk
01/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, हाथरस
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर सच पर पर्दा डालने के लिए नए नए प्रपंच रचने को आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ और धोखाधड़ी भाजपा की राजनीति के मुख्य हथियार बन गए हैं।

श्री यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा का सच पर पर्दा डालने और जनता को बहकाने के लिए नए-नए प्रपंच रचने में उसका दूसरा सानी नहीं है। किसान बेहाल है, भाजपा सरकार उसको भ्रमित करने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। प्रदेश ही नहीं देश भर में कृषि विधेयक को लेकर व्यापक जनाक्रोश है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के लिए तो उत्तर प्रदेश असुरक्षित जंगल हो गया है। आए दिन अपहरण, बलात्कार की घटनाओं से बेटियों के परिवार वाले भी दहशत में हैं। भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री प्रदेश की बढ़ती बदनामी से बेखब़र अपने मुंह से अपनी प्रशंसा करने में ही मगन है। जनता यह सब कितने दिन बर्दाश्त करेगी।

हाथरस गैंगरेप पर प्रियंका बोली- SIT के गठन के लिए PM के फोन का क्यों इंतजार करते रहे सीएम

श्री यादव ने कहा कि किसान पर भाजपा सरकार की चौतरफा मार पड़ रही है। एक ओर कृषि विधेयक लाकर उसको अपनी खेती से विस्थापित करने की साजिश है तो दूसरी तरफ धान खरीद का भी थोथा सरकारी प्रचार होने लगा है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य तो मिलने से रहा, सरकारी खरीद एजेंसियां ही किसान को लौटा रही है। आजमगढ़ में धान खरीद का शासनादेश न होने से किसान परेशान तो झांसी में सरकारी एजेंसियों ने धान खरीद से ही इंकार कर दिया है। बागपत में मंडियों में किसान को वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, उसे लूटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा की जिम्मेदार पुलिस खुद महिलाओं के प्रति अत्याचार का दूसरा नाम बन गई है। गोरखपुर तो मुख्यमंत्री का गृह जिला है वहां भी बेटियां-बहनें सुरक्षित नहीं। गगहा में छेड़खानी से पीड़ित युवती ने खुदकुशी की तो कैण्ट स्थित अस्पताल में मृत महिला के कान से टाप्स खींचने की घटना हुई। हमीरपुर के पुलिस थाने में महिला की पिटाई की गई। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा।

सबसे बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है स्कूल यूनिफार्म सेक्टर : नवीन रस्तोगी

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाति-धर्म के आधार पर निर्णय लेती है। उसकी रूचि नफरत फैलाने में है। भाजपा की राज्य सरकार ने 1090 और यूपी डायल-100 सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। भाजपा को जनता के कल्याण और उसकी सुरक्षा में जरा भी दिलचस्पी नही है। वह कारपोरेट को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने की तिकड़म में ही लगी रहती है।

Tags: "Hathras Gang Rape Caseakhilesh yadav attacks on cm yogiakhilesh yadav reaction on hathras gang rapebjpcrimeEx CHIEF MINISTERpresident akhilesh yadavsinSPअखिलेश यादवअपराध भीगैंगरेप केसपाप भीपूर्व मुख्यमंत्रीभाजपाराष्ट्रीय अध्यक्षसपासपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस कांड पर तीखी प्रतिक्रिया दीहाथरस
Previous Post

हिना खान की ड्रेस को यूजर ने बता दिया टेबल लैंप

Next Post

इस नवरात्रि घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
Chaitra Navratri

इस नवरात्रि घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

यह भी पढ़ें

Nag Panchami

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 7 चीजें, शिव जी कृपा से पूरी होगी मनोकामना

17/07/2025
Building construction and development bye-laws- 2025

सीएम योगी के मार्गदर्शन में 30 मई तक लागू होगी भवन निर्माण और विकास उपविधि- 2025

12/05/2025
sunder bhati

यूपी के कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी को प्रधान मर्डर केस में उम्रकैद की सजा

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version