• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2017 से पहले केंद्र की योजनाओं में अड़ंगा लगाती थी राज्य सरकार : सीएम योगी

Writer D by Writer D
10/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को कहा कि 2017 से पहले राज्य की तत्कालीन सरकार केंद्र की सभी गरीब कल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगे लगाती थी। राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। आज प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र, वर्ग, समुदाय का विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (Yogi) ने गरीब कल्याण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता ने 2014 में नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया तो पहली बार गरीबों को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल सका। 2014 में देश में परिवर्तन हुआ। इससे देश के नागरिकों के जीवन में बदलाव आना शुरू हुआ, लेकिन प्रदेश की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। तत्कालीन राज्य सरकार केन्द्र की योजनाओं में अड़ंगे लगा रही थी। जनता ने 2017 में प्रदेश में भी जब भाजपा की सरकार बनाई तो केन्द्र की सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘गरीब कल्याण सभा’ में… https://t.co/ShSnXy2pTf

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 10, 2022

उन्होंने कहा कि पहले किसानों को ट्रैक्टर मिलना सपना होता था। आज ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों किसान को ट्रैक्टर की चाबी दी गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते गोरखपुर क्षेत्र में बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नड्डा का उन्होंने धन्यवाद भी दिया। आज पूर्वी उप्र के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। यह प्रधानमंत्री मोदी के विजन का ही परिणाम है।

योगी (yogi) ने कहा कि सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत दो लाख से अधिक कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ है। अब तक 16 लाख युवाओं को स्मार्ट फोन एवं टैबलेट दे चुके हैं। दो करोड़ युवाओं को अगले वर्षों में दिया जाएगा। 15 करोड़ लोगों को अन्न योजना का लाभ दिया गया है। सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में हर व्यक्ति तक जाकर उनकी सहायता की है।

जेम पोर्टल से खरीदारी न करने पर सीएम योगी सख्त, होगी कार्यवाही

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर क्षेत्र का कार्यालय और आठ जिलों के जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया है। इस मौके पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संदीप सिंह, दयाशंकर सिंह, सांसद रवि किशन, राज्यसभा सदस्य डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, कमलेश पासवान, शकलदीप राजभर, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, शिव प्रताप शुक्ल, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

जेपी नड्डा ने बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का किया लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Next Post

भारत अब लेने वाला देश नहीं, देने वाला देश है : जेपी नड्डा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
Nadda

भारत अब लेने वाला देश नहीं, देने वाला देश है : जेपी नड्डा

यह भी पढ़ें

Pranab Mukherjee

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, सेना अस्पताल ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

16/08/2020
जिन्ना विवाद Jinnah controversy

जिन्ना विवाद : कांग्रेस प्रत्याशी बोला- एएमयू से तस्वीर हटाने की बात मैंने ही कही थी

17/10/2020

लखनऊ यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर एफआईआर की मांग, योगी को लिखा पत्र

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version