• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत अब लेने वाला देश नहीं, देने वाला देश है : जेपी नड्डा

Writer D by Writer D
10/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Nadda
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को कहा कि यह कार्यालय जीता जागता पार्टी का संस्कार केन्द्र है। यह योजना बनाने वाला केन्द्र है। हमारा कार्यालय हमेशा खुला रहता है और कार्यकर्ताओं के लिए खड़ा रहता है। इसका उपयोग करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एक समय था हमारे पास कार्यालय नहीं होते थे। हम किराये पर जगह लेकर कार्यालय खोलते थे। आज मुझे खुशी हो रही है कि देश में 230 कार्यालय बन कर तैयार हो गये हैं। यूपी में 72 कार्यालय बनने थे यहां 69 कार्यालय बन गये हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) गोरखपुर में पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए जेपी नड्डा (JP Nadda)ने कहा कि कार्यालय की लाईब्रेरी में अध्ययन करो। तुम्हारे कंधों पर भारत का भविष्य है। इसलिए अध्ययन जरूरी है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा (Nadda) ने कहा कि हमारी सरकार जवाबदेही सरकार है। समस्या आती है तो उससे लड़ने वाली सरकार है। मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाते हैं तो योगी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाते हैं।

जेपी नड्डा ने बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का किया लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवारवाद की राजनीति को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद की नहीं, विकासवाद की राजनीति करती है।

नड्डा (Nadda) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की कार्य संस्कृति को बदल दिया है। मोदी ने वंशवाद, परिवारवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद, अनाचार को धता बताते हुए विकासवाद की राजनीति को प्रोत्साहित किया है। सबका साथ और सबके विकास की न सिर्फ बात होती है बल्कि उसे मूर्त रूप देने का कार्य भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक यूपी में सिर्फ 15 मेडिकल कॉलेज थे, आज मोदी सरकार में 73 मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास हो चुका है और कार्य चल रहा है। यूपी का कोई भी क्षेत्र इससे छूटा नहीं है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए विशेष सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक खोला गया है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की चर्चा करते हुए कहा कि भारत अब लेने वाला देश नहीं है, देने वाला देश है। अब यह किसी दूसरे देश के समाने कर्ज मंगाने नहीं जाता, बल्कि जरूरतमंदों को देता है।

2017 से पहले केंद्र की योजनाओं में अड़ंगा लगाती थी राज्य सरकार : सीएम योगी

नड्डा (Nadda) ने कहा कि इस देश में चिकनपाक्स की दवा को आने में 27 वर्ष लग गये। ओरल पोलियो को भारत आने में 30 साल लग गये। आपकी जापानी बुखार जिसकी दवा 1906 में जापान में बन गयी थी। इस दवा को भारत आने में 100 वर्ष लग गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना की दो—दो वैक्सीन बहुत कम समय में दे दी। दुनिया का सबसे तेज गति से लगने वाले इंजेक्शन का कार्यक्रम भारत ने सफल किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 48 देशों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन पहुंचाई है। भारत अब मांगने वाला नहीं देने वाला देश बन गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और राज्यसभा सांसद संगीता यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Tags: bjp regional officecm yogigorakhpur newsJP nadda
Previous Post

2017 से पहले केंद्र की योजनाओं में अड़ंगा लगाती थी राज्य सरकार : सीएम योगी

Next Post

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से लखनऊ तक प्रोटेस्ट, सड़कों पर उतरे लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
protest

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से लखनऊ तक प्रोटेस्ट, सड़कों पर उतरे लोग

यह भी पढ़ें

बहादुर बेटी कमर गुल

बहादुर बेटी ने लिया मां-बाप की हत्या का बदला, आतंकियों को AK 47 से भून डाला

22/07/2020
कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब में कोविड के बढ़ते मामलों से चिंतित कैप्टन, बोले- सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करूंगा

17/08/2020

सपा गुंडों की पार्टी, इसलिये लोग हो रहे दूर: केशव मौर्य

14/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version