• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से लखनऊ तक प्रोटेस्ट, सड़कों पर उतरे लोग

Writer D by Writer D
10/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
protest
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। जुमे की नमाज (Jume ki Namaz) के बाद इसके खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन (Protest) शुरू हो गए हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद से लेकर कोलकाता, लखनऊ औक सहारनपुर तक नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इन शहरों में बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ और सहारनपुर के अलावा देवबंद और प्रयागराज में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देवबंद में पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना पड़ा है।

जामा मस्जिद में जमकर हुई नारेबाजी

जामा मस्जिद में प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब स्थिति काबू में है। जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के बारे में कुछ पता नहीं है। न ही मस्जिद की ओर से कोई विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था।

#WATCH People in large numbers protest at Delhi’s Jama Masjid over inflammatory remarks by suspended BJP leader Nupur Sharma & expelled leader Naveen Jindal, earlier today

No call for protest given by Masjid, says Shahi Imam of Jama Masjid. pic.twitter.com/Kysiz4SdxH

— ANI (@ANI) June 10, 2022

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा, उन्हें नहीं पता था कि जामा मस्जिद के बाहर इस तरह का कोई प्रदर्शन होना है। उन्होंने कहा, न ही जामा मस्जिद की ओर से विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था। उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने जामा मस्जिद चौक पर यानी गेट नंबर एक नारे लगाने शुरू कर दिए। ये कौन लोग हैं, ये तो पुलिस पता लगाएगी। पुलिस को मालूम होगा, ये कौन लोग हैं किन लोगों ने ये नारेबाजी की है। किसी को पता नहीं था मेरे खयाल से पुलिस को भी पता नहीं था की कोई प्रदर्शन होने वाला है।

हावड़ा में पुलिस पर पथराव

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोलकाता और हावड़ा में विरोध प्रदर्शन हुआ। हावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने रास्ते पर टायर जलाते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया, इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इससे पहले गुरुवार को भी 12 घंटे तक हावड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

भारत अब लेने वाला देश नहीं, देने वाला देश है : जेपी नड्डा

यूपी में शहर दर शहर बवाल

जुमे की नमाज के बाद यूपी के लखनऊ, प्रयागराज सहारनपुर और देवबंद में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। देवबंद में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव

मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद अचानक कुछ लोगों ने चौराहे पर आकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराकर घर भेज दिया।

क्या है मामला?

बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था। यहां तक कि अरब देशों ने भी नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की थी। इसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद नूपुर शर्मा ने भी माफी मांगी थी और अपना बयान वापस लिया था। उन्होंने कहा था, मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। उन्होंने कहा कि मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।

Tags: delhi newsjama masjidLucknow NewsNaveen Jindalnupur sharmaProphet Mohammad
Previous Post

भारत अब लेने वाला देश नहीं, देने वाला देश है : जेपी नड्डा

Next Post

बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर फायरिंग, महिला को मारकर पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
firing

बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर फायरिंग, महिला को मारकर पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

यह भी पढ़ें

Harbhajan Singh

हरभजन सिंह का निधन, हनीट्रैप कांड से आए थे चर्चाओं में

29/11/2024
Ministry of defense deals with 2 domestic companies worth 2600 crores

रक्षा मंत्रालय ने की 2 घरेलू कंपनियों के साथ 2600 करोड़ की डील

01/09/2020

राष्ट्रपति से मिले सीएम योगी, दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

11/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version