• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश भर के युवाओं को स्मार्ट बनाएगी राज्य सरकार : सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश का हर युवा स्मार्ट होगा। उसकी जेब और हाथ में टैबलेट और स्मार्ट फोन होगा। राज्य सरकार इस कार्य को पूरे प्रदेश में फेस वाइस करेगी। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को डॉ शकुंतला मिश्रा रार्ष्टीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण वभाग की ओर से आयोजित शिलान्यास एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में 868 दिव्यांग बच्चों को टैबलेट और स्मार्ट फोन भी वितरित किये गये।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने विश्वविद्यालय में बनने वाले अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संकाय भवन का शिलान्यास किया। चंदौली में 01 हजार 169 लाख रुपये ममता मानसिक मंदित विद्यालय का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही चित्रकूट में 1396.04 लाख रुपय की लागत से बनने वाले संकेत जूनियर स्कूल का शिलान्यास भी किया।

Image

कार्यक्रम में उन्होंने फाइनल ईयर के कुछ बच्चों को अपने हाथों से टैबलेट और स्मार्ट फोन भी बांटे। इस मौके पर दिव्यांग सशक्तीकरण एंव पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप, अपर प्रमुख सचिव हेमन्त राव और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक सत्यप्रकाश पटेल, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीएम ने विश्वविद्यालय के उद्देश्यों को दर्शाता वृत्त चित्र भी देखा।

योगी 2.0 में जीवन की सुगमता की ओर बढ़ी सरकार

स्मार्ट फोन और टैबलेट देने का काम राज्य सरकार करेगी : सीएम योगी (CM Yogi) 

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि कोरोना महामारी, रूस-युक्रेन का युद्ध, चीन समेत कई देशों में कोरोन । इन सब कारणों से टैबलेट की मैनुफैक्चरिंग नहीं हो पा रही । इसमें एक चिप लगती है। चिप का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसलिए हम इसे हम फेस वाइस वितरित कर रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों को आश्वस्त किया कि प्रदेश भर के युवाओं को हम स्मार्ट युवा बनाएंगे। उनको कहा कि स्मार्ट फोन और टैबलेट देने का काम राज्य सरकार करेगी।

Image

सीएम योगी (CM Yogi) ने यहां कहा कि इस उत्तर प्रदेश मे पांच साल पहले दंगे होते थे अराजकता फैलती थी। आज सर्वत्र शांति और सौहार्द है। हर तबका विकास से जुड़कर आगे बढ़ रहा है। शिक्षण संस्थाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जुड़ने के लिए अपने आप को तैयार करना होगा। हमें भी अच्छे विश्वविद्यालय देने होंगे। अच्छे चिकित्सा संस्थान देने होंगे। अच्छे तकनीकी संस्थान देने होंगे। उत्तर प्रदेश में जो होगा वर्ल्ड क्लास होगा इस संकल्प के साथ हमको आगे बढ़ना है।

Image

उन्होंने कहा कि वास्तव में जब मैं आपको देखता हूं तो मुझे लगता है कि व्यक्ति का मूल्यांकन केवल उसकी शारीरिक बनावट से नहीं हो सकती बल्कि उसकी सोच उसकी बुद्धिमता उसके विवेक और उसके साहस से उसकी पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि हमको समय के अनुरूप चलना होगा। आज उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने यही काम किया। पांच साल पहले बीमारू प्रदेश था आज नम्बर दो की अर्थ व्यवस्था है यूपी की। उत्तर प्रदेश को देश की  छठी अर्थव्यवस्था बनने में 70 साल लगे। हमने 5 सालों में नम्बर दो की अर्थव्यवस्था बना दी।

ओबीसी युवाओं को आगे लाने में जुटी योगी सरकार

जरूरत पड़ी तो ऑनलाइन परीक्षा के लिए भी सॉफ्टवेयर तैयार कराएंगे: सीएम योगी (CM Yogi) 

सीएम ने कहा कि डॉ शकुंतला मिश्रा रार्ष्टीय पुनर्वास विश्वविद्यालय पूरे प्रदेश में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए मजबूती से काम कर रहा है। यहां की खूबी यह है कि यहां आधे दिव्यांग और आधे सामान्य बच्चे हैं। अब यहां पर अभियांत्रिकी और प्रोद्योगिकी संकाय भी स्थापित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने टेबलेट वितरण की अभिनव योजना पिछले साल शुरू की। अकेले लखनऊ में एक लाख 6151 स्मार्ट फोन और टैबलेट हम बांट चुके हैं। 868 बच्चों को हम आज स्मार्ट फोन और टैबलेट बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आनलाइन शिक्षा के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए और कोरोना की बीमारी चलती रही तो आनलाइन परीक्षा के लिए सॉफ्ट वेयर भी बनाएंगे।

बढ़ेंगे रोजगार के मौके, आय में वृद्धि से आएगी खुशहाली

Tags: cm yogilive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays NewsUP governmentyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

कोरोना के बावजूद एक साल में 30 फीसदी बढ़ा यूपी का निर्यात

Next Post

आवासीय सुविधा में पढ़ेंगे श्रमिकों के पाल्य, मुफ्त होगी हर व्यवस्था : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Next Post
cm yogi

आवासीय सुविधा में पढ़ेंगे श्रमिकों के पाल्य, मुफ्त होगी हर व्यवस्था : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Biplab Deb

पूर्व CM के घर पर हमला, CPM कार्यकर्ताओं पर आगजनी आरोप

03/01/2023
UP Police SI Exam

पुलिस पिटाई से महिला घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव

03/02/2021
Ayushman Yojana

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version