• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश मौत के मातम में डूबा हुआ है, मुख्यमंत्री जी हवा हवाई दौरे कर रहे : अखिलेश

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दैनिक आंकड़े बुरी तरह विचलित करने वाले हैं और पूरी दुनिया में महामारी के फैलाव पर चिंता जताई जा रही है।

इसकी तीसरी लहर के और ज्यादा घातक होने की चेतावनी मिल रही हैं। लेकिन ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का यह झूठ है कि राज्य में कोरोना पर नियंत्रण पाया जा रहा है, यह बेहद जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रसार ग्रामीण इलाकों में जिस तेजी से हो रहा है उससे प्रदेश में संक्रमितों और मरीजों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

श्री यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित महानगरों में महामारी थम नहीं रही है, इलाज, दवा, अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, आदि की घोर अव्यवस्थाओं की खबरें रोज मिल रही हैं और लोगों की साँसें अटक रही हैं तब गांवों में दवा होगी, इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

इस जिले के राजकीय शिशु गृह में कोरोना विस्फोट, 22 बच्चे मिले पॉजिटिव

उन्होंने गाँव तहसीलों में जब बुखार तक की दवा नहीं मिलती है तब ऑक्सीजन, बेड या वैक्सीन की उपलब्धता का क्या सोचना। शहरों से गांवों में पहुँच रहे श्रमिकों और अन्य लोगों की जांच नहीं हो पा रही है। प्रशासनिक मशीनरी और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह पंगु हो चुकी हैं। गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो बहुत जगह खुलते भी नहीं हैं।

श्री यादव ने कहा कि अब तो मौजूदा सरकार के कामकाज और झूठे दावों के प्रति भाजपा के विधायकों एवं सांसदों का क्षोभ तथा आक्रोश भी सामने आने लगा है। बरेली मैं अभी केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद, विधायक तक ने मुख्यमंत्री को वास्तविकता से परिचय कराया। समीक्षा बैठक में जनता को अपने सिस्टम तले रौंद रही भाजपा सरकार की मशीनरी की पोल खुल गई है।

स्कूल धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई, 100 लोग घायल

उन्होंने कहा कि कड़वा सच तो यह है कि प्रदेश मौत के मातम में डूबा हुआ है और मुख्यमंत्री जी हवा हवाई दौरे कर रहे हैं। यही है मरती जनता और अपनों को खोते लोगों के प्रति शून्य संवेदना। उनके हवाई दौरों से सूरत-ए-हाल बदलने वाले नहीं हैं और न ही वसूली पर नियंत्रण है। चारों तरफ लूट और धांधली को खुली छूट बिना भाजपा सरकार और इनके नेताओं की मिलीभगत के बिना संभव नहीं। अमानुषिक भूल पर जनता ही अब भाजपा पर लगाम लगाएगी।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

जिले में 100 कौवों की रहस्यमय मौत, गांव में मचा हड़कंप

Next Post

लल्लू ने कहा- तथ्यों से मुंह छिपा रही है योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

पहाड़ों की ओर शिफ्ट होंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मैदानी इलाकों में होगा पुनर्गठन

05/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

‘क्या मैं अध्यक्ष की कुर्सी के योग्य हूं?’ हंगामे पर छलका सतीश महाना का दर्द

05/08/2026
Sachin Yadav
उत्तर प्रदेश

जिस पोस्टर पर हुआ निलंबन, वही लेकर धरने पर पहुंचे सपा विधायक; सरकार पर लगाया आरोप

05/08/2026
Assembly proceedings adjourned until 1 PM.
उत्तर प्रदेश

Monsoon Session: विधानसभा में नहीं थमा गतिरोध, कार्यवाही एक बजे तक स्थगित

05/08/2026
Shivpal Yadav
Main Slider

BJP-RSS आतंकियों को देती है ट्रेनिंग, शिवपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

05/08/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

लल्लू ने कहा- तथ्यों से मुंह छिपा रही है योगी सरकार

यह भी पढ़ें

IIT kanpur

आईआईटी कानपुर आयोजित करेगा अपना पहला वर्चुअल दीक्षान्त समारोह

20/10/2020
Rape

चार साल की मासूम से दुष्कर्म, गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़कर आरोपी हुआ फरार

05/12/2020
Vat Savitri Vrat

कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version