• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कामकाजी महिलाओं को अब शहरों में रहकर काम करना होगा और भी आसान

Writer D by Writer D
28/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Working Women Hostel
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शुरू की गई योजनाओं के तहत प्रदेश में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सस्ती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए श्रमजीवी महिला छात्रावासों (Hostels) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। केंद्र व राज्य की सहायता से प्रदेश में कुल 15 श्रमजीवी छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। योगी सरकार का लक्ष्य है कि इसी वित्तीय वर्ष में इन छात्रावासों का कार्य पूर्ण करा लिया जाए।

लखनऊ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में बनेंगे आठ छात्रावास (Hostels) 

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘श्रमजीवी महिला छात्रावास’ (Working Women Hostels) योजना भारत सरकार के पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) कार्यक्रम के तहत लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत लखनऊ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में कुल आठ अत्याधुनिक महिला छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है, प्रत्येक की क्षमता 500 महिलाओं की होगी। सभी भवनों में सुरक्षा के मानकों के अनुरूप CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड, अग्निशमन यंत्र, शिशु सदन (क्रेच), जनरेटर/इनवर्टर, जिम सेंटर, ऑडिटोरियम, लॉन्ड्री सुविधा, वाहन पार्किंग, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन हेतु वाहन, कैन्टीन और डिपार्टमेंटल स्टोर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति की गाइडलाइन के अनुसार वार्डेन, सुरक्षा स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ सहित आवश्यक कार्मिकों की भी तैनाती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इन छात्रावासों के निर्माण हेतु आवश्यक भूमि का 1 रुपये वार्षिक लीज पर हस्तांतरण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना भी हुई शुरू

राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए अपने स्तर पर भी ‘मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना’ (CM Working Women Hostels) शुरू की है, जो शत-प्रतिशत राज्य वित्त पोषित है। इस योजना के तहत वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नगर, झांसी और आगरा में 500-500 की क्षमता वाले सात श्रमजीवी महिला छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 170 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित वातावरण

यह परियोजना न केवल कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सस्ती आवासीय सुविधा उपलब्ध कराएगी, बल्कि उनके बच्चों के पालन-पोषण तथा संपूर्ण जीवन शैली में भी सुधार लाएगी। सरकार का प्रयास है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और बिना किसी चिंता के अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठता प्राप्त करें। सरकार की इस पहल से उत्तर प्रदेश आने वाले वर्षों में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में देशभर में एक नई मिसाल कायम करेगा।

महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की निदेशक संदीप कौर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित व गरिमापूर्ण वातावरण मिले। मिशन शक्ति की गाइडलाइंस का पूर्ण पालन करते हुए इन छात्रावासों का संचालन किया जाएगा।

Tags: Yogi News
Previous Post

नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, छत्तीसगढ़ के भविष्य सुधारने का मिशन है: CM विष्णु देव साय

Next Post

योगी सरकार में अब जन समस्याओं की अनदेखी पड़ेगी भारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार में अब जन समस्याओं की अनदेखी पड़ेगी भारी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

गुजरात की जनता विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ दृढ़ता से है खड़ी: पीएम मोदी

02/03/2021
Heavy Rain

दिन में छाया अंधेरा… झमाझम बारिश से भीगी दिल्ली, जारी हुआ 5 दिन का अलर्ट

29/08/2025
Paramhans Ashram

वर्चस्व को लेकर तो नहीं हुआ परमहंस आश्रम के साधुओं में खूनी संघर्ष

29/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version