• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छब्बीस हजार रुपये के लिए कर दी सौतेली मां की हत्या, दम्पति गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हापुड़ थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक महिला की घर में घुसकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को मृतका के सौतले पुत्र और पुत्रवधु को गिरफ्तार किया हैं। आरोपितों ने स्वीकार किया कि मकान का किराया और उधार दिए रुपये लौटाने का दबाव बनाने पर उन्होंने अपनी सौतली मां की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी सुलोचना अपने सौतेले पुत्र और पुत्रवधु के साथ रहती थी। एक ढाबे पर मजदूरी करती थी। गुरूवार दोपहर घर के कमरे में सुलोचना का शव बरामद हुआ। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच की तो पता चला कि मृतका का सौतेला पुत्र और पुत्रवधु गुरूवार से ही गायब हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और शनिवार सुबह दोनों को झडीना मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दरांती और अभियुक्त के खून से सने हुए कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम अमरपाल उर्फ पप्पू और अपनी पत्नी का नाम प्रीति बताया। आरोपित ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम लोदीपुर का रहने वाला है और फिलहाल अपनी सौतेली मां सुलोचना के साथ गढ़मुक्तेश्वर की रिफ्यूजी काॅलोनी में रहता है। उसकी सौतेली मां उससे 15 सौ रुपये प्रति माह मकान का किराया वसूलती थी। वह चार माह का किराया नहीं दे पाया था और उसने अपनी सौतेली मां से बीस हजार रुपये उधार भी लिए थे, जिन्हें वह नहीं लौटा पा रहा था। रुपये लौटाने का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर उसने पत्नी के साथ मिलकर अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी।

Tags: crime newshapud newsmurderup news
Previous Post

कानपुर तिहरे हत्याकांड में पुलिस को मिले सुराग, जल्द होगा खुलासा : डीसीपी

Next Post

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
arrested

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

UPPSC PCS J

UP PCS J का रिजल्‍ट जारी, टॉप 20 में 15 महिलाएं, देखें लिस्ट

30/08/2023
SBI

SBI ग्राहक कृपया ध्यान दें! ये मैसेज आने पर करें ये काम

02/04/2022
Dandruff

डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा, फटाफट करें ये उपाय

04/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version