• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसटीएफ ने इनामी फरार बदमाश को सुलतानपुर से किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, सुल्तानपुर
0
STF

UP STF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने डकैती, लूट, हत्या के प्रयास आदि मामलों में तीन साल से फरार चल रहे वांछित इनामी कुख्यात बदमाश अजय देव शुक्ला उर्फ सूर्यभान को आज तड़के सुलतानपुर से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से डकैती, लूट, हत्या के प्रयास एवं पुलिस पर गोलीबारी करने आदि प्रकरणों में वांछित 25000 के इनामी कुख्यात बदमाश गोपालपुर निवासी अजय देव शुक्ला उर्फ सूर्यभान को गुरुवार तड़के करीब पौने चार बजे सुलतानपुर के जयसिंहपुर इलाके के बरौसा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से से साढ़े तीन हजार की नकदी, मोबाइल फोन के अलावा परिचय पत्र (राजेश पाण्डेय काॅलेज ऑफ लाॅं अम्बेडकरनगर) प्रवेश पत्र वर्ष 2020 सेमेस्टर, डा. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या का बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि इनामी वांछित अपराधी अजय देव शुक्ला उर्फ सूर्यभान अपने पिता से मिलने घर आया है और आज ही वापस दिल्ली चला जायेगा। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये एसटीएफ की टीम ने जयसिंहपुर थाने की पुलिस से जानकारी सांझा कर संयुक्त रूप से बताये गये स्थान पर पहुंचकर उसे बरौसा चौराहे से गिरफ्तार लिया गया।

पूछताछ पर इस बदमाश ने बताया गया कि फरारी के पहले वह अपने साथियों के साथ सुलतानपुर, फैजाबाद, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों में भी अपने साथियों के साथ लूटपाट की घटनाये करता रहता था। जिसके सम्बन्ध में उसके व उसके साथियों के विरूद्ध अभियोग भी पंजीकृत है। उसने यह भी बताया कि फरारी के बाद भी वह राजेश पाण्डेय काॅलेज ऑफ लाॅं, अम्बेडकरनगर से संस्थागत छात्र के रूप मे एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है तथा सभी सेमेस्टर की परीक्षा भी लगातार आकर देता रहा है। दिल्ली में आजदपुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे रह रहा था व विभिन्न होटलों व क्लबों में वेटर का काम अस्थाई रूप से कर रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके खिलाफ करीब 12 मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार बदमाश को जयसिंहपुर थाने में दाखिल करा दिया । आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

Tags: STFsultanpur newsup news
Previous Post

कांग्रेस नेताओं के बयान पानी के बुलबुले जैसे : सिद्धार्थनाथ

Next Post

सड़क दुर्घटना में फ़तेहपुर के ADJ घायल, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
accident

सड़क दुर्घटना में फ़तेहपुर के ADJ घायल, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

Sakat Chauth

मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें गणपति की पूजा

05/12/2024

खटीमा से चुनाव लड़ेंगे CM धामी, BJP ने उत्तराखंड चुनाव के लिए जारी की पहली सूची

20/01/2022
sunny leone

यूएस इलेक्शन के रिजल्ट को लेकर सस्पेंस में उलझीं सनी लियोनी!

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version