• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

STF ने दो मादक तस्करों को किया गिरफ्तार, एक करोड़ का गांजा बरामद

Writer D by Writer D
13/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चंदौली
0
smuggler arrested

smuggler arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को आज चंदौली से गिरफ्तार लिया और उनके कब्जे से पांच कुन्तल 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रूपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि आन्ध्र प्रदेश व उड़ीसा प्रान्त से चन्दौली के रास्ते अवैध गाॅजा आदि मादक पदार्थो की तस्करी कर राज्य के विभिन्न जिलो मे आपूर्ति करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। इसी क्रम मे पुलिस उपाधीक्षक डी के शाही के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि एक कण्टेनर मे जिसमे बिस्किट ,चाकलेट लदा है जो आन्ध्र प्रदेश उड़ीसा झारखण्ड बिहार के रास्ते चन्दौली के बबुरी क्षेत्र के लेवा तिराहा होते हुए मिर्जापुर होते हुए भदोही जाएगा। इस सूचना एसटीएफ की टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर लेवा रोड तिराहे के पास उस वाहन का इन्तजार करने लगी। कुछ देर बाद एक लाल रंग का कन्टेनटर आता हुआ दिखायी दिया, जिसे आवश्यक बल प्रयोग करके रोका और तलाशी ली गयी तो उसके सीट के पीछे चद्दर से अलग सेटिंग कर जिसमे कण्टनेर के नीचे टंकी के बगल से मादक पदार्थ लादने व उतारने के लिए एक गुप्त ढक्कन लगाये गये थे, जिसमें रखे हुए सभी बोरियो को खुलवाकर पैकेट निकाले गए तो कुल 110 पैकेट बरामद हुए जिनका वजन 05.20 कुन्तल से अधिक रहा। मौके से मुरादाबाद निवासी चालक मुनाजिर व क्लीनर इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया।

घर के अंदर से मिला युवती का लहूलुहान शव, परिजन फरार

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हमारा एक संगठित गिरोह है हम लोग उड़ीसा, आन्ध्रप्रेदश, तेलंगाना, विशाखापट्टनम से अपने कन्टेनर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लाते है तथा प्रदेश के विभिन्न जिलो के अलावा दिल्ली हड़ियाणा मे थोक व फुटकर विक्रेताओ को उचित दामो पर दे देते है। अपने वाहन से माल ढ़ोने के लिये कण्टेनर में एक अलग से केबिन बना रखी है, जिसमे खोलने की जगह कन्टेनर के नीचे से टैंक के बगल से है जो चाभी से खुलता है।

उन्होंने बताया कि वे विशाखापट्टनम से गांजा लेकर हैदराबाद से गुवाहाटी ले जाने के लिए बिस्कुट व चाकलेट का कंसाइमेण्ट ले रखा था, जो हमारे कण्टेनर मे रखा हुआ है। अवैध गाजे में साझेदार लियाकत अली, हरिवंश यादव यादव, दीपक सिंह व अनुज सिंह भी शमिल है। लियाकत अली विशाखापट्टनम में उनकी गाड़ी में माल लदवाया है तथा हरिवंश दीपक व अनुज के पास माल लेकर जा रहे थे। लियाकत अली भी हवाई जहाज से भदोही आ जाता। हम सभी लोग मिलकर पूरा माल अच्छे रेट में थोक व फुटकर व्यापारियो को बेचा है और जो पैसा मिलता उसे आपस मे बाँट लेते हैं आज छिपते छिपाते रास्ता बदल बदल कर ले जा रहे थे, लेकिन पकड़े गये। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

Tags: chandauli newssmuggler arrestedup newsup stf
Previous Post

यूपी में गेहूं की खरीद का बना नया रिकॉर्ड, सरकार ने बताएं आंकड़े

Next Post

समाज के कमजोर वर्गों के पर भाजपा राज में अत्याचार ज्यादा बढ़ गए : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

समाज के कमजोर वर्गों के पर भाजपा राज में अत्याचार ज्यादा बढ़ गए : अखिलेश

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

आत्महत्या

कन्नौज : भाजपा विधायक के कोरोना संक्रमित भाई ने अस्पताल से कूदकर दी जान

04/09/2020
Swastika

स्वास्तिक से दूर होते हैं वास्तु दोष, जानें बनाने का सही तरीका

14/01/2024
किसान आंदोलन farmer protest

किसान आंदोलन तेज करने के लिए राकेश टिकैत ने बनाई ये रणनीति

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version