• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पकड़े गये रोहिंग्या भाईयों की मां से STF ने की पूछताछ, दामाद की तलाश में छापेमारी

Writer D by Writer D
03/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
rape
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। म्यांमार के रोहिग्यों को बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में प्रवेश कराने के आरोप में गिरफ्तार किये गये दो रोहिंग्या भाईयों की मां हमीदा खातून से यूपी एटीएस ने पूछताछ की है। हालांकि मानवीय आधार पर हमीदा की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। एटीएस के अधिकारी की माने तो वृद्ध हमीदा को उसके बेटे यहां लाए थे, उसका इसमें कोई षड़यंत्र नहीं है। उसे कुछ नहीं मालूम था, बेटे अपनी मां को जहां ले जाएंगे वह वहां उसके साथ चली जाएगी।

फिलहाल हमीदा और उसके बेटों की पत्नी और उनके बच्चों को वापस म्यामांर भेजे जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावा यूपी एटीएस दोनों रोहिंग्या नागरिकों के दामाद जुबैर की भी तलाश कर रही है। वह अलीगढ़ में रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार हो गया है। उसने भी फर्जी तरीके से कई दस्तावेज तैयार कर लिए थे।

अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी जोरदार टक्कर, प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल

यूपी एटीएस ने शनिवार की रात दो सगे रोहिंग्या नागरिकों को उन्नाव और अलीगढ़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कि वे रोहिंग्यों के फर्जी दस्तावेज तैरार कराकर उनको यहां स्थापित कराते थे और उसके बाद विभिन्न मीट फैक्टरियों में मजदूर मजदूर के रूप में रोजगार दिलाते थे। पूछताछ के बाद यूपी एटीएस इनके कई और साथियों की तलाश में जुटी है। पकड़े गये दोनों आरोपी मानव तस्करी में लिप्त थे और भारत में बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध तरीके से लोगों को लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में शरण दिलाते थे। इस मामले में फारुख उर्फ हसन और उसके भाई शाहिद को गिरफ्तार किया गया था। फारुख को उन्नाव के कासिम नगर से पकड़ा गया। यह दोनों रोहिंग्या लोगों को अवैध तरीके से लाते थे।

इसके बाद उन्नाव व कानपुर की तमाम फैक्ट्रियों में काम दिलाते थे। इनके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट कई अन्य दस्तावेजों के साथ पांच लाख रुपए भी बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ कि इनके सम्पर्क में करीब 1500-1600 रोहिंग्या हैं। गौरतलब है के तेलंगाना के हैदराबाद शहर से हिरासत में लिए गए युवक से मिले इनपुट के आधार एटीएस दोनोंं आरोपियों के पास तक पहुंची थी। फारुख करीब पांच महीने से उन्नाव के कासिम नगर में किराये के मकान में पत्नी व चार बच्चों के साथ रह रह था। दोनों आरोपियों के पास से इंडिगो फ्लाइट की टिकट समेत अन्य कई दस्तावेज मिले थे।

अपहरण व हत्या के आरोपी  पर लगा रासुका, 17 लोग जिला बदर

आरोपी फारूख ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह उसका भाई म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते यूपी में आये थे। उसके बाद उन लोगों यहां फर्जी दस्तावेज तैयार कराये और वह उन्नाव में और भाई शाहिद अलीगढ़ में रहने लगा। उसकी मां हमीदा भाई शाहिद के साथ अलीगढ़ में रहने लगी थी। इसके साथ उसका दामाद जुबैर भी अलीगढ़ में रह रहा था।

Tags: crime newsRohingya brothersup news
Previous Post

नेपाली नागरिक सलीम ने किए कई खुलासे, नेट बैंकिंग से करता था विदेशों में मनी ट्रांसफर

Next Post

पंचायत चुनाव से पहले, योगी सरकार ने बदले छह जिलों के DM, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाएंगी “सारथी दीदी”, 24×7 मॉनिटरिंग करेगी योगी सरकार

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा का महाअभियान, 354 शिविरों में 8,323 लोगों ने किया रक्तदान

18/09/2026
Main Slider

निवेश से निर्यात तक, एक मंच पर दिखेगा उत्तर प्रदेश का औद्योगिक सामर्थ्य

18/09/2026
Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
Next Post
Transfer

पंचायत चुनाव से पहले, योगी सरकार ने बदले छह जिलों के DM, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

Nilanchal Express

ट्रेन की खिड़की का कांच तोड़ कर यात्री की गर्दन में घुसी लोहे की रॉड, मौके पर मौत

02/12/2022
Akhilesh Yadav

उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव, 120 छोटे-छोटे रथ के बीच हुआ भव्य स्वागत

21/07/2021
AK Sharma

अब 30 नवम्बर तक चलेगा नगर सेवा पखवाड़ा

15/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version