• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाली नागरिक सलीम ने किए कई खुलासे, नेट बैंकिंग से करता था विदेशों में मनी ट्रांसफर

Writer D by Writer D
03/03/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
nepali citizen salim

nepali citizen salim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी एसटीएफ द्वारा अयोध्या से गिरफ्तार किये गये नेपाली नागरिक सलीम ने खुलासा किया है कि उसके साथ के कई अन्य नेपालियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलवाकर रुपये लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने यूपी के विभिन्न शहरों में यहां की आईडी तक बनवा रखी है।

सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ उसके ऐसे कई नेपाली नागरिकों की तलाश कर रही है। सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए थे।

यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नेपाल से आये कई और साथियों ने यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं जिनके जरिये वे लोग रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। वे लोग नेट बैंकिग के जरिये विदेशों में धन ट्रांसफर कर रहे हैं। सलीम ने ऐसे अपने कई साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी जोरदार टक्कर, प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल

नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाले मो. सलीम खान को यूपी एसटीएफ ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल, एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका नम्बर 381360937629 है।

उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता संख्या खुलवाया है। उसने अपने अभिलेखों में तीन अलग-अलग जन्मतिथियों को अंकित कराकर भी जालसाजी की है। आधार कार्ड में जन्मतिथि 01-01-1981 अंकित करायी गयी है और उसी आधार कार्ड के आधार पर खोले गये इलाहाबाद बैंक के खाते में जन्मतिथि 20-09-1976 व पता परसोहना, श्रावस्ती दर्ज कराया गया है।

ऋषिकेश से सकुशल बरामद हुईं शाहजहांपुर से लापता हुई तीन छात्राएं

सारे सबूत एकत्र करने के बाद आरोपी सलीम को अयोध्या के सुचित्तागंज बाजार से गिरफ्तार किया गया था। सलीम ने पूछताछ में बताया कि उसने फर्जी दस्तावेजो के आधार पर इलाहाबाद व इण्डियन बैंक में अपना खाता वर्ष-2016 में खुलवाया है और 2 भारतीय मोबाइल सिम कार्ड भी लिया।

Tags: crime newsnepali citizen salimup newsup stf
Previous Post

घर से बुला कर प्रापर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

पकड़े गये रोहिंग्या भाईयों की मां से STF ने की पूछताछ, दामाद की तलाश में छापेमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
rape

पकड़े गये रोहिंग्या भाईयों की मां से STF ने की पूछताछ, दामाद की तलाश में छापेमारी

यह भी पढ़ें

भूख हडताल

इटावा : कचहरी परिसर में महिला 4 बच्चों के साथ बैठी भूख हडताल पर

03/10/2020
Rajnath Singh

राजनाथ ने शुरू किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, 75 पहाड़ी मार्गों पर फहरेगा तिरंगा

13/08/2021
UP Board

SSC ने निकाली हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी

21/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version