• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूत शुरुआत के बाद गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 280 अंक तक लुढ़का

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार में आज एकबार फिर तेज हलचल का रुख बने रहने के आसार हैं। शेयर बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत पॉजीटिव सेंटीमेंट्स के साथ उछाल लेकर की। लेकिन बाजार खुलते ही मंदडियों के हावी हो जाने के कारण थोड़ी ही देर में शेयर बाजार लाल निशान में आकर कारोबार करने लगा। हालांकि थोड़ी ही देर में एकबार फिर लिवाली तेज हो जाने के कारण शेयर बाजार दोबारा हरे निशान में पहुंच गया।

बीएसई का सेंसेक्स आज 262.05 अंक की तेजी के साथ 50,899.58 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई के निफ्टी ने 48.6 अंक की तेजी के साथ 15,257.05 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। इसके पहले कल मंगलवार को सेंसेक्स लाल निशान में 50,637.53 अंक के स्त पर और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 15,208.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शेयर बाजार में कारोबार शुरू होते ही मंदड़ियों ने बिकवाली का दबाव बना दिया। जिसके कारण 262.05 अंक की उछाल के साथ खुला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स अगले दस मिनट में ही आज के टॉप लेवल से करीब 280 अंक गिरकर लाल निशान में 50,620.45 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि यहां से खरीदारी का जोर बना, जिसके कारण अगले दस मिनट में सेंसेक्स एक बार फिर उछलकर हरे निशान में पहुंचकर कारोबार करने लगा।

यास चक्रवात ने लिया खतरनाक रूप, बंगाल में रेड अलर्ट जारी

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 48.6 अंक की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। लेकिन आज की ट्रेडिंग शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद निफ्टी लुढ़क कर लाल निशान में पहुंच गया। हालांकि बाद में हुई लिवाली ने उसे एक बार फिर हरे निशान में पहुंचा दिया। करीब 45 मिनट के कारोबार के बाद सुबह दस बजे सेंसेक्स 70.23 अंक चढ़कर 50,707.76 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 21.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 15,227.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभीतक के कारोबार में टाइटन कंपनी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बीपीसीएल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तेजी का रुख बना हुआ है। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और आईसीआईसीआई बैंक बिकवाली के दबाव में गिरावट का रुख दिखा रहे हैं।

आज एशियाई बाजारों में भी लगातार बढ़त की स्थिति बनी हुई है। जापान का निक्केई इंडेक्स 51 अंक चढ़कर 28,605 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, तो चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 16 अंक की बढ़त के साथ 3,597 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसी तरह हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 203 अंक चढ़कर 29,152 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सिर्फ 1 अंक की बढ़त के साथ 3,172 पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स भी 10 अंक की तेजी के साथ 3,172 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

यास चक्रवात ने लिया खतरनाक रूप, बंगाल में रेड अलर्ट जारी

Next Post

तूफान यास की लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू, 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Next Post
cyclone yass

तूफान यास की लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू, 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा

यह भी पढ़ें

Children

वॉर्मर मशीन पर रखे नवजात की जलकर मौत, डॉक्टर बोले- गलती हो गई….

17/08/2021
Life Imprisonment

अपहरण के नौ आरोपियों को उम्रकैद

06/09/2022

योगी सरकार के प्रयासों से रामपुर में बनकर तैयार हुआ भारत का पहला अमृत सरोवर

24/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version