• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के पार

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी की स्थिति बनी हुई नजर आ रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार के दौरान ही 58 हजार अंक के स्तर को पार कर गया। बीच-बीच में हो रही मामूली बिकवाली के बावजूद ये सूचकांक लगातार 58 हजार अंक के स्तर के आसपास रहकर ही कारोबार कर रहा है। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 17,200 अंक को पार करके कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 96.69 अंक की मामूली मजबूती के साथ 57,781.48 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही शेयर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई। जिसके कारण सेंसेक्स ने ऊपर चढ़ने की रफ्तार पकड़ ली। बीच में हुई मामूली बिकवाली के कारण सेंसेक्स में थोड़ी नरमी भी आई, लेकिन इसके बाद फिर खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स ने आधे घंटे के कारोबार में ही 58 हजार अंक के दायरे को पार कर लिया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद से ही शेयर बाजार में लगातार खरीद और बिक्री दोनों का दौर चल रहा है। जिसके कारण सेंसेक्स 58 हजार अंक के दायरे के आस पास रहकर ही कारोबार कर रहा है। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 401.95 अंक की मजबूती के साथ 58,086.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16.30 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17,183.20 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही निफ्टी को भी खरीदारों का सहारा मिल गया। खरीदारी के सपोर्ट से देखते ही देखते इस सूचकांक में 17,200 अंक के स्तर को पार कर लिया। बीच-बीच में हो रही बिकवाली के कारण निफ्टी की गति में ब्रेक भी लगा, लेकिन ये सूचकांक लगातार आगे बढ़ता रहा। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10.15 बजे निफ्टी 123.85 अंक की मजबूती के साथ 17,290.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

चक्रवात ‘जावेद’ ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने मिलीजुली शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 226.20 अंक की बढ़त और 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,910.99 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती और 28.60 अंक की बढ़त के साथ 17,138.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 619.92 अंक की मजबूती के साथ 57,684.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 183.70 अंक उछलकर 17,166.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

सर्दियों में तिल खाने के हैं कई फायदे, हड्डियों को होता है फायदा

Next Post

केशव मौर्य का सवाल, अखिलेश बताएं कृष्ण जन्मभूमि पर निर्माण चाहते है या नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Keshav Maurya

केशव मौर्य का सवाल, अखिलेश बताएं कृष्ण जन्मभूमि पर निर्माण चाहते है या नहीं

यह भी पढ़ें

bra

Bra Less होने से होते हैं ये कमाल के फायदे

04/11/2022
MUmbai Champion 2020

भारत का यह युवा बल्लेबाज बना इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर

11/11/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version